जैकलीन फर्नांडिस अक्सर ही महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर खबरों में छाई रहती हैं. सुकेश चंद्रशेखर अपने और जैकलीन के साथ रिश्ते को लेकर दावा करते रहते हैं. वहीं, जेल में बंद सुकेश कई बार एक्ट्रेस को खत लिखने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. इतना ही नहीं वो उन्हें जेल में रहने के बाद भी तमाम गिफ्ट्स भिजवाने के दावे करते रहते हैं. वही हाल ही में एक बार फिर से सुकेश ने एक हैरान करने वाला दावा किया है. उन्होंने नोरा फतेही को करोड़ों की मदद करने का दावा किया है. साथ ही ये भी कहा कि नोरा को उनके और जैकलीन के रिश्ते से जलन होती थी. तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

दरअसल, सुकेश का एक लेटर वायरल हो रहा है. हालांकि इसकी पुष्टी नहीं की गई है. इस लेटर में एनडीटीवी के मुताबिक सुकेश ने दावा किया है कि उन्होंने नोरा फतेही की करोड़ों रुपये की मदद की थी. लेटर के मुताबिक बताया गया कि नोरा फतेही को मोरक्को में उनका घर खरीदने में उन्होंने काफी पैसा दिया था. लेकिन अब नोरा अनजान बन रही हैं.

---विज्ञापन---

नोरा को होती थी सुकेश-जैकलीन के रिश्ते से जलन?

सुकेश ने अपने लेटर में नोरा के साथ हुई अपनी व्हाट्सअप चैट को लेकर भी बात की. उसने दावा किया है कि नोरा हमेशा ही उसके और जैकलीन के रिश्ते से चिढ़ा करती थी और कई बार फोन करके जैकलीन से अलग होने की बात कहती थी. इतना ही नहीं इस चैट में ये भी कहा गया कि नोरा उससे महंगे तोफहे की डिमांड किया करती थी. सुकेश ने लेटर में लिखा, "तुम दिन में 10-10 कॉल करके मुझे जैकलीन को छोड़ने के लिए मनाती थी और तुम्हारे लाइफस्टाइल का पूरा खर्चा उठाने के लिए मेरा ब्रेनवॉश करती थी." इस दौरान सुकेश ने नोरा की सारी बातें पब्लिक करने की भी धमकी दी है.

क्या है पूरा विवाद?

आपको बता दें कि सुकेश इन दिनों 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद है. इतना ही नहीं इस पूरे विवाद में जैकलीन और नोरा का भी नाम जुड़ा है. हालांकि नोरा ने सुकेश के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के साथ कनेक्शन से इनकार किया और कहा कि उसकी वजह से उसे ट्रामा झेलना पड़ा. वहीं, नोरा इस मामले में गवाह है. दूसरी ओर जैकलीन का नाम अभी भी जुड़ा है और कई बार ईडी उनसे इसको लेकर पूछताछ कर चुकी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- sukesh chandrasekhar: जेल में सुकेश को आई ‘खूबसूरत गुड़िया’ की याद, वायरल हो रहा लव लेटर