बॉलीवुड एक्टर सूरज पंटोली अचानक से खबरों में आ गए हैं. एक्टर सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान के सुसाइड केस से जुड़े मामले को लेकर खबरों में बने हुए हैं. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी कि सीबीआई ने हाल ही में दिशा सालियान की 2020 में हुई मौत की जांच शुरू कर दी है और इस मामले में सीबीआई ने कई नामी लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. सोमवार को ANI की ताजा जानकारी के मुताबिक वकील नीलेश ओझा, जो कि कार्रवाई में सतीश सालियान का पक्ष रख रहे हैं. उन्होंने बताया कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने शिवसेना-UBT नेता आदित्या ठाकरे, रोहन रॉय, रिया चक्रवर्ती और परमबीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है. वहीं, इस पूरे मामले में अब सूरज पंचोली ने रिएक्ट किया है.
सूरज पंचोली ने FIR के बाद जारी किया बयान
सूरज पंचोली ने इस विवाद के बीच एक आधिकारिक बयान जारी किया है. एक्टर ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह दि7शा से कभी नहीं मिले थे और उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं था. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "पिछले कुछ सालों से, अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों के जरिए स्वर्गीय दिशा सालियान की दुखद मौत से जुड़े विवाद में मेरा नाम घसीटा जा रहा है. मैं यह बात जोर देकर और बहुत साफ-साफ कहना चाहता हूं."
सूरज ने बताया- मामले से कोई लेना देना नहीं
एक्टर ने आगे कहा, "मैं अपनी जिंदगी में कभी भी स्वर्गीय दिशा सालि.न से न तो सीधे तौर पर और न ही किसी और तरह से मिला हूं. मैं आदित्य ठाकरे से भी अपनी जिंदगी में कभी नहीं मिला हूं. सच कहूं तो मेरा नाम ऐसी चीज में घसीटा जाना बहुत गलत और बेहद परेशान करने वाला है. जिससे मेरा कोई लेना देना नहीं है. खासकर तब जब मुझे इस मामले से जोड़ने वाला कोई सबूत या प्रमाण ही नहीं है."
सूरज ने आगे कहा, "मैं लंबे समय तक चुप रहा क्योंकि मैं अपने बारे में लिखी गई हर रिपोर्ट या कहानी का जवाब नहीं देना चाहता था. लेकिन जब वही बात बार-बार होती है, तो एक समय ऐसा आता है जब आपको खुद के लिए बोलना ही पड़ता है. इस मामले में CBI/ पुलिस पहले ही मुझसे पूछताछ कर चुकी है और लगभग 4-5 साल पहले इन एजेंसियों ने मेरा बयान भी दर्ज किया था. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. अगर किसी जांच एजेंसी को लगता है कि उन्हें मुझसे दोबारा पूछताछ करनी है या मुझसे और जानकारी चाहिए, तो मैं पूरी तरह से सहयोग करने और किसी भी जांच के लिए उपलब्ध रहने को तैयार हूं. मैं बस इतना चाहता हूं कि मुझे ऐसी किसी चीज में घसीटने से पहले फैक्ट्स की जांच कर ली जाए. मैं स्वर्गीय दिशा सालियान की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से जुड़े हालात की निष्पक्ष और गहन CBI जांच का पुरजोर सपोर्ट करता हूं."
फैक्ट्स की जांच करने की कही बात
आखिर में सूरज ने कहा, "साथ ही मेरा यह भी मानना है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर फैलाए जा रहे झूठे नैरेटिव और बातों की जांच होनी चाहिए. क्योंकि किसी की मौत बिना सबूत के किसी दूसरे व्यक्ति की प्रतिष्ठा को बर्बाद करने का कारण कभी नहीं बननी चाहिए. और जो कोई भी इसे पढ़ रहा है. प्लीज न्यूज या सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर बात पर यकीन न करें. हेडलाइन कोई सबूत नहीं होती. बहस कोई सबूत नहीं होती. किसी के टेलीविजन पर कुछ कह देने से वह बात सच नहीं हो सकती. किसी की जिंदगी और कैरेक्टर के बारे में कोई राय बनाने से पहले प्लीज फैक्ट्स की जांच कर लें. क्योंकि टीवी पर जिस भी शख्स के नाम की चर्चा हो रही है, वह एक वास्तविक इंसान है, जिसका एक वास्तविक परिवार और एक वास्तविक जीवन है. मैं लंबे समय से चुप रहा हूं, लेकिन अब मैं अपने नाम को ऐसी किसी चीज में लगातार घसीटे जाने की इजाजत नहीं दूंगा. जिससे मेरा कोई लेना देना नहीं है. मुझे कानून पर भरोसा है. मुझे जांच एजेंसियों पर भरोसा है और मुझे भरोसा है कि आखिर में सच सामने आए. फैक्ट्स को सामने आने दें. जांच को अपना कान करने दें. सच को सामने आने दें. जय हिंद.
CBI ने दर्ज की FIR
बता दें कि वकील ओझा ने बताया कि CBI ने 14 अगस्त को FIR दर्ज की है. यह FIR दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की शिकायत की शुरुआती जांच और जांच एजेंसी द्वारा दर्ज किए गए बयान के आधार पर की गई है. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुकीं दिशा की मौत 9 जून 2020 को मलाड में एक बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से गिरने से हुई थी. मालवणी पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज की और पाया कि यह आत्महत्या का मामला था. इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला. दिसंबर 2023 में राज्य सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को भी दिशा की मौत में किसी तरह की गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला था.
यह भी पढ़ें- दिशा सालियान की मौत का खुलेगा राज? CBI की FIR में रिया चक्रवर्ती-सूरज पंचोली समेत इन लोगों के नाम शामिल, अब होगी जांच