---विज्ञापन---

सिंगर अदनान सामी की मां ने दुनिया को कहा अलविदा, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Adnan Sami Mother died: अदनान सामी की मां का निधन हो गया है। सिंगर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी।

Adnan Sami Mother died: सिंगर अदनान सामी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर की मां का निधन हो गया है। उनकी उम्र 77 साल की थी। इस खबर से इंडस्ट्री में मातम छा गया है। सिंगर ने सोमवार 7 अक्टूबर की सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी। हालांकि उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

इंस्टा पर शेयर किया पोस्ट

अदनान सामी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की फोटो शेयर कर लिखा, ‘ अत्यंत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी माँ बेगम नौरीन सामी खान अब इस दुनिया में नहीं रहीं। हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं। वह एक अविश्वसनीय महिला थीं, जिन्होंने अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्यार और खुशी साझा की। हम उन्हें बेहद याद करेंगे। कृपया उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें।’

यह भी पढ़ें: 8 साल में टूटी पहली शादी, दूसरी से पहले कबूला इस्लाम, छुपाई गुडन्यूज! कौन है Bigg Boss 18 का ये कंटेस्टेंट?

फैंस और सेलेब्स ने दिया सांत्वना

अदनान की इस पोस्ट पर उनके फैंस और कई सेलेब्स ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। एक्ट्रेस मिनी ठाकुर ने कमेंट किया, ‘प्रिय अदनान मुझे आपके नुकसान के लिए बहुत खेद है। परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना करती हूं।’ वहीं फैंस ने भी अदनान को पोस्ट पर सांत्वना दिया।

बॉलीवुड के फेमस सिंगर हैं अदनान

अदनान सामी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। इंडस्ट्री में कई हिट दिए हैं। 2015 में सलमान खान की मूवी बजरंगी भाईजान में अदनान का ‘भर दो झोली’ गाना बेहद फेमस हुआ था। इससे पहले भी वह बॉलीवुड को कई हिट सॉन्ग्स दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss में आते ही कैसे बदले अनिरुद्धाचार्य कथावाचक के सुर? सलमान से पूछा शादी का सवाल

First published on: Oct 07, 2024 11:09 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.