Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shahid Kapoor के हमशक्ल का वीडियो वायरल, एक्सप्रेशन देख फैंस भी रह गए हक्के-बक्के

Shahid Kapoor Look Alike Video: शाहिद कपूर के हमशक्ल की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जहां एक तरफ फैंस उसके एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Shahid Kapoor Look Alike Video: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘देवा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस को इस एक्शन थ्रिलर मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं शाहिद भी अपनी मूवी के प्रमोशन में खूब बिजी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहिद के हमशक्ल का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसे देखकर फैंस भी भौचक्के रह गए। यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ये नकली है या असली है। वहीं दूसरी ओर शाहिद के फैंस इस हमशक्ल को ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर फैंस क्या बोले?

यह भी पढ़ें: Laughter Chef 2 और Celebrity Master Chef में क्या कॉमन और क्या अंतर?

---विज्ञापन---

हमशक्ल की वीडियो ने मचाया तहलका

शाहिद के हमशक्ल की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस शख्स की जहां एक तरफ शक्ल शाहिद कपूर से मैच कर रही है तो वहीं दूसरी ओर वीडियो में शख्स के एक्सप्रेशन ने यूजर्स का दिल जीत लिया। हमशक्ल ने शाहिद की अपकमिंग मूवी ‘देवा’ का लुक लिया है। इसमें वो कम बाल में नजर आ रहा है। साथ ही उसने ब्लैक कलर की हुडी भी पहनी है। जिसके बाद उसे पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

---विज्ञापन---

फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर शाहिद के हमशक्ल की इस वीडियो पर हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं कुछ यूजर्स उसकी एक्टिंग और एक्सप्रेशन की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर शख्स को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, ‘लोकल शाहिद कहां से आ गया।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई क्या एक्सप्रेशन है, छा गए।’

इस दिन रिलीज होगी शाहिद की मूवी

बता दें शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर मूवी ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मूवी का ट्रेलर ही फैंस को खूब पसंद आया। ट्रेलर में शाहिद माफिया अंदाज में काफी किलर लग रहे हैं। मूवी की कास्ट की बात करें तो फिल्म में शाहिद के साथ-साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में निक्की तंबोली का 11 सितारों को सरप्राइज, तीन फेमस जजों से मिला स्टैंडिंग ओवेशन

First published on: Jan 28, 2025 11:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola