---विज्ञापन---

शाहरुख खान से अक्षय कुमार तक इन सुपरस्टार्स की बहनें रहती हैं चकाचौंध से दूर, एक बनीं फेमस बिजनेसमैन की दुल्हन

Bhai Dooj 2023: हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स सलमान और शाहरुख की बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

bhai dooj
pic credit : google

Bhai Dooj 2023: दिवाली के बाद अब भाई दूज का त्योहार कल यानि 15 नवंबर को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के बाद भाई-बहन के इस खास त्योहार को भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भाई-बहन के इस त्योहार पर हम आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान की बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। भले ही सुपरस्टार्स की बहनें फिल्मी चकाचौंध से खुद को दूर रखती हैं। मगर उनके भाई उन पर अपनी जान लुटाते हैं।

यह भी पढ़ें:‘पीपा’ एक्ट्रेस Mrunal Thakur के साथ डेटिंग रूमर्स को मिला हवा! रैपर Badshah ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

भाई-बहन की बॉन्डिंग (Bhai Dooj 2023)

फिल्मों में तो बॉलीवुड स्टार्स का अपने भाई-बहन पर जमकर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं लेकिन क्या सच में असल जिंदगी में अपने भाई-बहन के साथ ऐसी ही बॉन्डिंग होती है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जान तो उनके परिवार में ही बसती है और वो अपने भाई-बहनों से बहुत प्यार करते हैं और उनका ये बॉन्ड अक्सर उनकी फैमली फोटोज में देखने को मिलता है। सैफ अली खान भी अपनी दोनों बहनों पर प्यार लुटाते देखे जाते हैं। शाहरुख खान भी अपनी बड़ी बहन का बहुत ख्याल रखते हैं।

शाहरुख खान की बड़ी बहन (Bhai Dooj 2023)

बॉलीवुड के किंग कहलाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Sister) की एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम शहनाज लालारुख है। माता-पिता को कम उम्र में खोने का एक्टर की बहन को गहरा सदमा लगा था। इसी वजह से वो लंबे समय तक डिप्रेशन में थीं। माता-पिता के बाद शाहरुख (Shah Rukh Khan Sister) ने ही अपनी बड़ी बहन की सारी जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने अपनी बहन का इलाज कराया और आज वो पहले ठीक हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Sister)अपनी बहन से बहुत प्यार करते है और उनकी हर मदद के लिए वो सबसे आगे रहते हैं।

सलमान खान की बहनें (Bhai Dooj 2023)

सलमान खान (Salman Khan) के दो छोटे भाई और दो बहनें हैं। भाईजान (Salman Khan Sisters) की एक बहन का नाम अलवीरा है और वो उनकी रियल सिस्टर है। अलवीरा ने एक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी की है और उनके दो बच्चें भी हैं। शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी हैं। जबकि उनकी सबसे छोटी बहन का नाम अप्रिता खान है जिसे सुपरस्टार अपनी बेटी की तरह मानते हैं। अप्रिता (Salman Khan Sisters Arpita) एक्टर के पिता सलीम खान को सड़क पर रोती हुई मिली थी। खबरों की मानें तो अर्पिता की मां की मौत एक सड़क हादसे में हो गई थी।

कैसे मिली अप्रिता (Bhai Dooj 2023)

तभी वहां से गुजर रहे सलीम खान ने अर्पिता (Salman Khan Sisters Arpita) को सड़क पर बैठकर रोते हुए देखा और वो उसे घर लेकर आ गए थे। सलीम ने उन्हें गोद लेने का फैसला किया था। अप्रिता वैसे तो पूरे खान खानदान की जान है, लेकिन सलमान उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और उन्हें अपनी पलकों पर बैठाकर रखते हैं। अप्रिता ने एक्टर आयुष शर्मा (Ayush Sharma) से शादी की है और उनके भी दो बच्चें है, जो अक्सर अपने मामा सलमान के साथ खेलते नजर आते हैं।

अक्षय कुमार की बहन (Bhai Dooj 2023)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar Sister) की भी एक छोटी बहन है जिसका नाम अल्का भाटिया (Alka Bhatia) है। खिलाड़ी कुमार अपनी बहन से बहुत प्यार करते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी बहन के साथ फोटोज शेयर जरूर करते हैं। अक्षय की बहन अल्का (Alka Bhatia) लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं, लेकिन अपनी शादी के दौरान काफी सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल, अल्का (Alka Bhatia) ने 40 की उम्र में 15 साल बड़े बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरा ननदानी संग शादी रचाई है।

सैफ अली खान (Bhai Dooj 2023)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan Sisters) की दो बहनें है लेकिन हर कोई उनकी बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान के बारे में ही जानता है। मगर बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि एक्टर की एक और बहन है जिसका नाम सबा अली खान (Saba Ali Khan) है और वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। मगर वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फैमली की अनसीन फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

ऋतिक रोशन की बहन (Bhai Dooj 2023)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Sister) की एक बहन हैं जिनके बारे में काफी कम लोग जानते हैं। एक्टर की बहन का नाम सुनैना रोशन (Sunaina Roshan) है। सुनैना (Sunaina Roshan) ऋतिक से दो साल बड़ी है और लाइम लाइट से दूर रहती हैं। उनकी दो शादियां हो चुकी हैं, पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मोहन नादर से शादी की। ये शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए।

First published on: Nov 14, 2023 12:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.