रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27 दिनों में 1700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने अपने कारोबार से न जाने कितनी ही मूवीज के रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं. वहीं, फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. इस तरह से दोनों ही फिल्मों ने 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं, रणवीर के अपोजिट इस फिल्म में नजर आईं सारा अर्जुन की लॉटरी निकल गई है. वह फिल्म के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं और अब वह रणवीर के बाद साउथ के एक सुपरस्टार के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

धनुष के साथ नजर आएंगी सारा अर्जुन

दरअसल, बीते दिनों खबर आई थी कि सारा अर्जुन संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म में मधुबाला का रोल कर सकती हैं. इन सभी के बीच अब बताया जा रहा है कि वह साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं. इस मूवी में उन्होंने एक एक्ट्रेस कि रिप्लेस कर दिया है.

---विज्ञापन---

धनुष के साथ इस फिल्म में दिखेंगे सारा अर्जुन

धनुष इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कारा की तैयारी में लगे हैं, जो कि 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन विग्नेश राजा कर रहे हैं. वहीं, इस फिल्म की तैयारी के बीच धनुष ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है, जिसका डायरेक्शन तमिलरासन पचामुथु कर रहे हैं. जिसमें मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा अर्जुन धनुष के अपोजिट नजर आने वाली हैं. हालांकि यह रोल खबरों के मुताबिक पहले रुक्मिणी वसंत को ऑफर किया गया था. लेकिन शेड्यूल के कारण उनके लिए इस फिल्म की डेट्स को मैनेज करना मुश्किल हो रहा था. जिस कारण सारा अर्जुन को ये मूवी ऑफर हुई. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

---विज्ञापन---

धुरंधर के बाद लोग हुए सारा अर्जुन के फैन

बता दें कि सारा अर्जुन फिल्म धुरंधर की रिलीज के बाद से चर्चा में है. फिल्म के पहले पार्ट में उन्होंने अहम रोल अदा किया है. वह यलीना के किरदार में नजर आई हैं और उन्हें अच्छा स्क्रीन टाइम भी मिला है. हालांकि मूवी के दूसरे पार्ट में वह सिर्फ कुछ ही हिस्सों में दिखाई दी हैं. लेकिन इस मूवी के बाद से ही लोग सारा अर्जुन के दीवाने हो गए हैं. लोग उनकी मासूमियत पर मर मिटे हैं.

यह भी पढ़ें- आशा भोसले को श्रद्धांजलि देना पाकिस्तानी चैनल को पड़ा भारी, मिल गया नोटिस