Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

मैं सनातनी… मंदिर दर्शन पर सारा अली खान को लेकर नया विवाद, इस एक चीज की मांग से मचा बवाल

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सारा अली खान, जो एक मुस्लिम खानदान से आती हैं, उनकी भोलेनाथ में श्रद्धा किसी से छिपी नहीं है. वो अकसर भगवान शिव के दर्शन के लिए उनके मंदिर में जाती रहतीं हैं, जिसकी तस्वीरें भी वो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, लेकिन अब उनको केदारनाथ में दर्शन करना आसान नहीं होगा, जानिए क्या है पूरा मामला?

पटौदी खानदान की बेटी और सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान की भगवान शिव में आस्था किसी से छिपी नहीं हैं, वो अकसर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी धार्मिक आस्था को लेकर भी चर्चा में बनी रहतीं हैं. वो देश के अलग-अलग शिव मंदिरों में दर्शन करती नजर आती हैं, और अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलक भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. उनकी सादगी और भगवान के प्रति श्रद्धा ने उन्हें बाकी सितारों से अलग पहचान दी है.

केदारनाथ से खास जुड़ाव

केदारनाथ मंदिर सारा के दिल के बेहद करीब है. ये जगह उनके लिए सिर्फ एक तीर्थ नहीं, बल्कि एक भावनात्मक रिश्ता बन चुकी है. बताया जाता है, कि वो हर साल यहां पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन करती हैं, और इसे अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानती हैं. फैंस भी उनके इस अंदाज को काफी पसंद करते हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म से शुरू हुआ कनेक्शन

सारा का केदारनाथ से जुड़ाव उनकी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ के दौरान शुरू हुआ था. फिल्म की शूटिंग के समय उन्होंने इस पवित्र धाम को करीब से महसूस किया, जिसके बाद से वो लगातार यहां आती रही हैं. यही वजह है, कि ये जगह उनके लिए खास मायने रखती है.

अब एफिडेविट की मांग से बढ़ा विवाद

हाल ही में मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के बयान के बाद मामला गरमा गया है. उनका कहना है, कि जो लोग सनातन धर्म में आस्था रखते हैं, उन्हें इसे साबित करने के लिए एफिडेविट देना होगा. उन्होंने सारा अली खान का उदाहरण देते हुए, कहा कि अगर वो भी अपनी आस्था का लिखित प्रमाण देती हैं, तो उन्हें दर्शन की अनुमति मिल सकती है.

क्या होगा सारा का अगला कदम?

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. फैंस और यूजर्स अलग-अलग राय दे रहे हैं. अब सभी की नजर सारा अली खान के फैसले पर टिकी है, क्या वो एफिडेविट देकर अपनी आस्था साबित करेंगी या कोई दूसरा रास्ता चुनेंगी?

First published on: Mar 18, 2026 01:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.