Saturday, 21 March, 2026

---विज्ञापन---

सलमान खान ने घर की बालकनी से फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, सलीम खान भी दिखे साथ

Salman Khan Eid: सलमान खान और उनके फैंस के बीच का रिश्ता सालों पुराना है. हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान ने फैंस को गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान उनके साथ पिता सलीम खान भी नजर आए.

Salman Khan Eid: ईदी के खास मौके पर बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने अपने फैंस को निराश नहीं किया. हर साल की तरह इस बार भी मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिन्हें ‘भाईजान’ ने अपनी बालकनी से दीदार देकर ईद की मुबारकबाद दी.

फैंस को मिला ईद का सबसे बड़ा तोहफा

शनिवार को ईद के मौके पर सुबह से ही सलमान खान के घर के बाहर हजारों की तादाद में फैंस जुटने लगे थे. जैसे ही सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी पर आए, पूरा इलाका ‘भाईजान’ के नारों से गूंज उठा. सलमान ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और अपने चिर-परिचित अंदाज में फैंस की ईद खास बना दी.

---विज्ञापन---

पिता सलीम खान की ‘पब्लिक अपीयरेंस’

इस साल की ईद की सबसे खास और राहत भरी बात यह रही कि सलमान के साथ उनके पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान भी बालकनी में नजर आए. हाल ही में बीमार होने के कारण वे अस्पताल में भर्ती थे. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति (Public Appearance) थी, जिसे देखकर फैंस ने राहत की सांस ली.

परिवार के साथ मनाया जश्न

बालकनी में सलमान अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. खान परिवार की इस एकजुटता ने संदेश दिया कि उनके लिए त्योहार का मतलब अपनों के साथ खुशियां बांटना है. सफेद लिबास में सजे सलमान खान सादगी और स्वैग के साथ फैंस का दिल जीतते नजर आए.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सलमान खान को मिल रही धमकियों और सुरक्षा कारणों के चलते गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात था. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान की इस मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए हैं. फैंस इसे ‘असली ईदी’ बता रहे हैं. गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का गाना ‘चांद देख लेना’ भी इस वक्त चार्टबस्टर बना हुआ है, जिससे इस ईद की खुशी दोगुनी हो गई है.

First published on: Mar 21, 2026 07:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.