सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है. अक्सर ही सलमान के बारे में कोई न कोई एक्टर-एक्ट्रेस बात करता रहता है. कुछ उनसे जुड़े विवादों के बारे में, तो कुछ ऐसे भी हैं जो सलमान खान के दरियादिली के फैन है. हालांकि आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने सालों बाद एक खुलासा किया है कि सलमान खान ने उनके साथ गलत बर्ताव किया था. तो चलिए जानते हैं.
कौन हैं संभावना सेठ
दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस और डांसर संभावना सेठ की. जो कि इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपने डांस वीडियो और व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं. वह सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस सीजन 4 में भी नजर आ चुकी हैं.इसी की यादें ताजा करते हुए संभावना ने सलमान खान के बुरे बर्ताव को लेकर बाद की, जिससे वह रोने लगीं थी.
सलमान खान से संभावना ने मांगा था काम
संभावना ने ‘हाउटरफ्लाई’ से बातचीत करते हुए बताया कि, ” सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 4 के स्टेज पर मेरी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि वह मुझे काम देंगे, लेकिन बाद में चीजें बदल गईं.” एक्ट्रेस ने इस बीच खुलासा किया कि एक्टर रवि किशन ने उनकी मुलाकात सलमान से करवाई थी. जहां उन्होंने बताया कि यह भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है और अच्छी डांसर हैं. तब सलमान ने भी कहा था कि हां उन्होंने परफॉर्मेंस देखी है और उन्हें काफी पसंद भी आई थी.
संभावना की इस हरकत से चिढ़ गए थे सलमान
एक्ट्रेस ने बताया कि उसके बाद उन्होंने सलमान से काम मांगा कि वह किसी फिल्म में उन्हें मौका दें. जिसके बाद संभावना ने दावा किया कि भाईजान ने उन्हें आश्वासन दिया और साथ ही अपना पर्सनल नंबर भी दिया था. जिसके बाद उन्हें स्टेज पर बुलाया गया और उनसे बिग बॉस के दिनों की तरह ही एक्ट करने को कहा गया. संभावना ने बताया कि उन्होंने ठीक वैसा ही किया, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस के बाद सलमान खान का बर्ताव काफी बदल गया, क्योंकि शायद एक्ट्रेस का बर्ताव दबंग खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था. संभावना का मानना है कि शायद सलमान खान को ऐसी लड़कियां नहीं पसंद जो खुलकर और बिंदास होकर बात करती हैं.
सलमान खान के बर्ताव ने एक्ट्रेस को किया था दुखी
संभावना ने कहा,”जब शो खत्म हुआ तो सलमान सर से मिली और वो बहुत अलग और चिढ़े हुए लग गए थे. एक्ट्रेस ने बताया कि वो हमेशा ही अच्छा बर्ताव करते हैं, लेकिन जब उनसे फिल्म में काम देने के लिए कहा तो वह बहुत अजीब बर्ताव कर रहे थे और उन्होंने कहा था, ” मुझे नहीं पता, पहले तुमको अपना वजन कम करना होगा वैसे भी मैं लोगों को प्रमोट नहीं करता. “संभावना को सलमान की इन बातों का काफी बुरा लगा था और एक्ट्रेस ने बताया, ” मैं रोते हुए घर लौटी थी. मैं अभी भी सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हूं. लेकिन उस घटना के बाद मैं टूट गई थीं. मैं खुद किस्मत थी कि मेरे पेरेंट्स थे और मैं एक बड़े मौके की तलाश में थी, जिससे उनको सरप्राइज दे सकूं. इसलिए वो मौका मिलना मेरे लिए बहुत जरूरी था. “
यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Teaser: Diljit Dosanjh लेकर आ रहे हैं एक अनोखी सपनों की दुनिया, जानें कब रिलीज होगी फिल्म