बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन इसके साथ ही सलमान और रश्मिका की उम्र के अंतर को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने इस मुद्दे पर मजेदार अंदाज में जवाब दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला है।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान ने दिया मजेदार जवाब
फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान और रश्मिका मंदाना एक साथ नजर आए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान ने अपने और रश्मिका के उम्र के फासले पर बात की। उन्होंने कहा, "फिर बोलते हैं कि हीरोइन और मुझमें ऐज गैप है। अरे जब हीरोइन को ही दिक्कत नहीं है, हीरोइन के पापा को दिक्कत नहीं है, तो तुमको क्यों परेशानी हो रही है भाई?"
"हीरोइन की बेटी के साथ भी काम करेंगे"
सलमान खान यहीं पर नहीं रुके उन्होंने आगे भी मजाकिया अंदाज में कहा, "अब जब इनकी शादी हो जाएगी, बच्चे हो जाएंगे और ये बड़ी स्टार बन जाएंगी, तो सभी काम करेंगे। तब शायद मैं हीरोइन की बेटी के साथ भी काम कर रहा होऊं।" सलमान का यह बयान सुनकर इवेंट में मौजूद सभी लोग होरदार हंसी हंसने लगे।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.