सलमान खान के साथ तमाम एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. वहीं, आज हम उनकी एक एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में अक्सर 2 के फिल्म डायरेक्टर की पोल खोली है. उन्होंने बताया है कि डायरेक्टर उन्हें किस तरह से देखता था और कुछ ऐसे सींस को लेकर भी खुलासा किया था, जो कि बिना उन्हें बताए करवाए गए थे. तो चलिए जानते हैं.
लोग नीची नजरों से देखते थे
दरअसल, हम बात कर रहे हैं सलमान खान के साथ ‘वीर’ फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान. जो कि लंबे वक्त से फिल्मों से नदारद हैं. उन्होंने हाल ही में पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में हेट स्टोरी 3 के सींस के बारे में बात की है. उन्होंने बताया, ” हेट स्टोरी 3 के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोग मुझे नीची नजरों से देखने लगे थे. वो कहते थे कि ये एक्टिंग नहीं कर सकती इसलिए उसने कपड़े ही उतार दिए.”
डायरेक्टर की स्क्रिप्ट से अलग थी कहानी
हेट स्टोरी 3 ऐसे तो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और लोगों के बीच इसको लेकर काफी चर्चा भी हुई. इस मूवी के बाद जरीन को फिल्म ‘अक्सर 2’ का ऑफर आया. जिसे अनंत महादेवन ने डायरेक्ट किया था. एक्ट्रेस ने इसको लेकर कहा, “उन्होंने मुझे इंग्लिश में स्क्रिप्ट सुनाई और कहा कि हम हेट स्टोरी नहीं बना रहे हैं. एक नॉयर जॉनर की फिल्म बना रहे हैं. ऐसे ही कुछ कहा था, तो मैंने भी कहा कि ठीक है. लेकिन जब मैं शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची तो हर दूसरे सीन की एंडिंग किसिंग सीन पर होती थी और अचानक से मुझे ब्रा या वैसी ही कोई दूसरी चीज पहनने के लिए कह दिया जाता था.
किसिंग और रिवीलिंग सींन किए थे फिल्म में एड
जरीन ने बताया कि उन्हे सींस करने में दिक्कत नहीं थी, लेकिन उन्हें कहा कुछ और गया और हुआ कुछ और. एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने मेकर्स से कहा कि ये सब करने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आपने मुझे ये सब नहीं बताया था. आप हेट स्टोरी देखकर ये सब इसमें एड कर रहे हैं. बाद में मुझे पता चला कि डायरेक्टर थाली का बैंगन था. क्योंकि वह प्रोड्यूसर को कुछ और कहानी बताता और मुझे कुछ और, मेरे कॉस्ट्यूम डिजाइनर को कुछ और.” एक्ट्रेस ने बताया था कि हर सीन में ब्रा, किसिंग सीन या और कुछ रिवीलिंग करने को कहा गया था.
फिल्म की स्क्रीनिंग पर जरीन को नहीं किया था इनवाइट
जरीन ने आगे कहा, ” ऐसा उन लोगों ने सिर्फ इसलिए किया क्योंकि मैंने पहली फिल्म में ये सींस किए थे, जो कि सही नहीं. मैं ज्यादा ड्रामा करने वाली इंसान नहीं हूं. मुझे पता है कि लोगों का पैसा लगा हुआ है, इसलिए मैं बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करती थी. हालांकि बाद में तनाव काफी बढ़ गया और एक्ट्रेस को फिल्म की स्क्रीनिंग पर इनवाइट नहीं किया गया था.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस दिग्गज अदाकारा का हुआ निधन, अमिताभ बच्चन के साथ दे चुकी हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म