---विज्ञापन---

बांग्लादेश के सिनेमाघरों में मचेगी Salman Khan की धूम, भाईजान की ये फिल्म जल्द देने वाली है दस्तक

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान (Salman Khan) खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने इसी साल 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों पर दस्तक दी थी। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और शहनाज गिल ने […]

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Salman Khan, Pooja Hegde, Relese in Bangladesh theaters
Image Credit: Google

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान (Salman Khan) खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने इसी साल 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों पर दस्तक दी थी। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और शहनाज गिल ने अपनी शानदार एक्टिंग से भी का दिल जीत लिया था। भारत के बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के बाद अब सलमान खान की ये हिट फिल्म बांग्लादेश के सिनेमाघरों में भी अपना जलवा बिखेरने वाली है। जी हां आपने सही सुना बांग्लादेशी फैंस के लिए ये एक खुशखबरी है। तो आइए जानते हैं कि फिल्म बांग्लादेश के सिनेमाघरों पर कब दस्तक देने वाली है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की दो हसीनाओं ने जीता बेस्ट एस्ट्रेसस का अवॉर्ड, बेस्ट एक्टर का खिताब इस साउथ के हीरो के नाम, जानें

भारत में किया था इतने करोड़ का कारोबार (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)

सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने भारत में 100 करोड़ का कलेक्शन किया था। सभी को इस फिल्म में पूजा हेगड़े और सल्लु भाई की जोड़ी खूब पसंद आई थी। वहीं मूवी में डांसर राघव जुयाल और शहनाज गिल की केमेस्ट्री ने भी फैंस का दिल जीत लिया था।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

बांग्लादेशी फैंस इस दिन देख सकेंगे ‘किसी का भाई किसी की जान’

भारत में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बांग्लादेश में भी फैंस को एंटरटेन करने वाले हैं। बांग्लादेश के फैंस को बता दें कि वो इस फिल्म को 25 अगस्त को अपने यहां के सिनेमाघरों में देख सकेगें। पता हो कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ बांग्लादेश में रिलीज होने वाली ज़ी स्टूडियो की पहली फिल्म है और 1971 के बाद से ‘पठान’ के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली दूसरी भारतीय फिल्म है।

अच्छे प्रदर्शन की है उम्मीद  (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)

भारत में तो सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ धूम मचा चुकी है। अब बारी है बांग्लादेश में बवाल काटने की। इस फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बांग्लादेश में फिल्म अच्छा खासा कारोबार कर सकती है।

फिल्म की स्टारकास्ट

आपको बताते चलें कि सलमान खान प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। बात फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो इसमें सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर शामिल हैं। सलमान खान की इस फिल्म में – एक्शन, पारिवारिक ड्रामा और रोमांस से भरपूर सारे एलिमेंट्स मौजूद है ।

First published on: Aug 24, 2023 08:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.