Salman Khan Film Battle of Galwan Title Change: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म Battle of Galwan को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिलीज से पहले फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है. अब ये फिल्म नए नाम Maatrubhoomi के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान करते हुए, एक दमदार नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी है.
नए पोस्टर के साथ नया टाइटल आया सामने
नए पोस्टर में फिल्म का बदला हुआ टाइटल और उसकी खास टैगलाइन साफ दिखाई दे रही है. Maatrubhoomi: May War Rest in Peace’ ये लाइन फिल्म के मैसेज को और ज्यादा गहराई देती है. आमतौर पर युद्ध पर आधारित फिल्मों में जहां वीरता और संघर्ष को दिखाया जाता है, वहीं इस फिल्म का नया नाम शांति की भावना को सामने लाता है.
सलमान खान ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
दरअसल, ये फिल्म Galwan Valley में हुई ऐतिहासिक घटना से इंस्पायर्ड है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इसी घटना के आधार पर बनाई जा रही इस फिल्म में देशभक्ति, साहस और सैनिकों के बलिदान की कहानी देखने को मिलेगी, लेकिन नए टाइटल से ये साफ हो गया है, कि मेकर्स सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं दिखाना चाहते, बल्कि उसके पीछे छिपे दर्द और शांति की जरूरत को भी सामने लाना चाहते हैं.
फैंस को फिल्म का बेसब्री से है इंतजार
फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. वो इससे पहले भी कई दमदार और एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में दर्शकों को इस प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें हैं. टाइटल बदलने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. कई लोग इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं, और कह रहे हैं, कि नया नाम पहले से ज्यादा असरदार और भावनात्मक है.