Salim Khan B’day: बॉलीवुड के मशहूर राइटर सलीम खान (Salim Khan) को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। एक समय उनके नाम डंका बजता था और आज भी कई राइटर सलीम खान के पास अपने लिए बेहतरीन कहानियों को लेकर जाते हैं जिससे उन्हें कुछ आइडिया मिल सके। सलीम खान ने सिनेमा में कई स्टार की किस्मत रातों-रात बनाई हैं। वहीं सलीम खान आज अपना 87 वां जन्मदिन मना रहे हैं और आद हम उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताएंगे।
लगभग 11 साल तक किया काम
सिनेमा में कई जोड़ियां बनी हैं जो सालों से एक-साथ काम कर रही हैं। इन जोड़ियों के बीच इतना गजब का तालमेल है कि किसी को भी बुलंदियों पर पहुंचा दें। इन्हें में एक जोड़ी थी सलीम-जावेद की। सलीम-जावेद (Salim-Javed) की जोड़ी 70 के दशक की टॉप जोड़ी थी। जोड़ी ने लगभग 11 साल तक एक साथ काम किया और पर्दे पर तूफान ला दिया। इस जोड़ी को लेकर कहा जाता था कि ये अपनी कहानी किसी को भी स्टार बनाने का दम रखते हैं।
और पढ़िए –‘Drishyam 2’ की सफलता से गदगद अजय देवगन ने बॉलीवुड को दी ये सलाह, जानें क्या कहा?
सलीम-जावेद ने दी ये सुपरहिट फिल्में
सलीम-जावेद (Salim-Javed) की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी जिसमें शोले, जंजीर, डॉन जैसी फिल्में दी और इन सभी फिल्मों में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) नजर आए थे। इन फिल्मों की कहानी में और अमिताभ बच्चन की एक्टिंग में इतना दम था कि, एक समय तीना के नाम का सिक्का चलता था, जिनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता।
जब जावेद अख्तर ने तोड़ी जोड़ी!
सलीम-जावेद (Salim-Javed) की जोड़ी जब पर्दे पर छा रही थी, उसी दौरान खबर आई कि दोनों की जोड़ी टूट गई है। ये सुनकर हर कोई दंग रह गया था जिसका खुलासा सलीम खान ने अपने एक इंटरव्यू में किया। सलीम खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘एक शाम को वो कुछ काम कर रहे थे। इतने ही जावेद वहां आए और उन्होंने कहा कि वो अलग होना चाहते हैं। ये सुनकर सलीम को धक्का लगा और वो समझ नहीं पाए कि जावेद ऐसा क्यों कहा।’
सलीम ने पूछा था ये सवाल?
सलीम खान ने जावेद अख्तर से पूछा कि, ‘आपने ये बात पांच मिनट पहले तो सोची नहीं होगी? इस पर जावेद ने जवाब देते हुए कहा कि, ‘वो एक अरसे से इस पर विचार कर रहे थे। ये बात सुनने के बाद सलीम अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे। इतने ही जावेद भी उनके पीछे आ गए। इस पर सलीम खान ने कहा क, ‘मैं खुद अपना ख्याल रख सकता हूं और वहां से चले गए।’
जावेद अख्तर का बयान
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के साथ अपना रिश्ता टूटने पर सलीम खान ने कहा था, ‘हर डब्बे पर एक्सपायरी लिखी होती है, शायद इस रिश्ते की भी डेट लिखी हुई थी।’ वहीं जावेद अख्तर ने भी अपने रिश्ते पर एक बात कही थी। जावेद ने कहा था कि, ‘हमने 11 साल साथ काम किया, जो आसान नहीं होता। उसके लिए रेपो, मेंटल अंडरस्टैंडिंग, इमोशनल अंडरस्टैंडिंग और ट्रस्ट की जरूरत होती है।’
हर रिश्ते का एक अंत
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने आगे कहा था कि, ‘हम जब साथ काम करते थे तो कई बार ऐसा हुआ कि उन्होंने बात शुरू की कि ऐसा करते हैं और मैं समझ गया, ऐसे ही वो भी मेरी बातों को समझ जाते थे। लेकिन धीरे-धीरे हम दोनों मेंटली दूर होने लगे और जो रेपो था वो नहीं रहा। हम दोनों अलग तरह से बदले, हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं था और फिर हम अलग हो गए।’ इस जोड़ी को साथ लाने की कई लोगों ने बहुत कोशिश की लेकिन फिर कभी एक नहीं हो सके।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें