सैयारा साल 2025 की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म थी. इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आए थे. फिल्म ने अनीत पड्डा को स्टार बना दिया और उसके बाद से ही वह दोनों के बीच काफी पॉपुलर हो गई हैं. वहीं, अब अनीत पड्डा के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, एक्ट्रेस के दादा का निधन हो गया है और इसकी जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी है.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें वह अपने दादा का हाथ थामे हुए हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आप मेरी लाइफ का एकमात्र प्यार थे. आप हमसे दूर जा रहे थे, लेकिन आप माखन को नहीं भूले. आपने हमारे प्यार को थामे रखा. तब भी जब आप अपनी यादों को थामे नहीं रख पा रहे थे.
---विज्ञापन---
दादा के निधन पर अनीत हुईं इमोशनल
अनीत ने आगे लिखा, " मैं दोनों को थामे रहूँगी. मैं हमारे साथ बिताए सभी पलों को संजो कर रखूंगी। मैं एक अच्छी इंसान बनूंगी। मैं आपके चुटकुले याद रखूँगी और जब भी मौका मिलेगा उन्हें दोहराऊंगी। मैं आपकी दयालुता और आपके प्रकाश को हर अंधेरे कमरे में ले जाऊंगी। मैं आपकी कहानियाँ याद रखूंगी और उन्हें दुनिया को सुनाऊंगी। मैं आपका प्रेम थामे रहूंगी, आपने मुझे सबसे शुद्ध, सबसे निःशर्त प्रेम सिखाया.मैं आपको थामे रहूँगी. आज मैंने आकाश में सबसे चमकीला तारा देखा, और मैं जान गई कि आप कहाँ गए. मैं आपसे प्यार करती हूं. मैं आपसे प्यार करती हूं. मैं आपसे प्यार करती हूं, दादाजी. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.हमेशा, समय की सीमाओं से परे.
---विज्ञापन---
वहीं, एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद फैंस ने और तमाम सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है. करण जौहर ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है.
जल्द इस फिल्म में दिखाई देंगी अनीत
काम को लेकर बात करें तो अनीत ने 2025 में सैयारा फिल्म से डेब्यू किया. फिल्म ने दुनिया भर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इस मूवी की सफलता के बाद वह मैडॉक की एक मूवी शक्ति शालिनी में नजर आएंगी.