Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saif Ali Khan अस्पताल से कब होंगे डिस्चार्ज? डॉक्टर ने दिया ताजा हेल्थ अपडेट

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर लीलावती के डॉक्टर ने ताजा अपडेट्स शेयर की है। डॉक्टर ने बताया कि एक्टर को कब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाएगा?

---विज्ञापन---

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने अपडेट शेयर की है। उन्होंने बताया कि एक्टर को कब अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। 16 जनवरी को सैफ पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद से एक्टर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टर की साढ़े पांच घंटे इमरजेंसी सर्जरी हुई। वहीं हमलावर शरीफुल इस्लाम भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। चलिए अब आपको भी बताते हैं सैफ की हेल्थ पर डॉक्टर क्या कुछ बोले?

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमले के मामले में सीन रिक्रिएशन, आरोपी को घर ले जाकर पुलिस ने समझी पूरी घटना

---विज्ञापन---

एक्टर की हेल्थ पर क्या बोले डॉक्टर?

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार सैफ की हालत में अब काफी सुधार है। वहीं एक्टर को आज यानी 21 जनवरी दोपहर में अस्पताल से छुट्टी भी मिलने वाली है। सैफ की हालत अब पहले से ठीक है और धीरे-धीरे वो और बेहतर हो जाएंगे। वहीं डॉक्टर ने एक्टर को कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह भी दी है। साथ ही उन्हें घूमने-फिरने से भी मना किया है।

---विज्ञापन---

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम को पुलिस ने ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट में लेबर कैंप से अरेस्ट किया था। 19 जनवरी को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और इस जाल में फंसने के बाद आरोपी शरीफुल इस्लाम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी का पूरा नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है।

कब हुआ हमला?

16 जनवरी को सैफ के बांद्रा स्थित घर में आरोपी ने एक्टर पर चाकू से हमला किया। आरोपी ने एक्टर पर छह वार किए। इसके बाद वो मौके से फरार हो गया। वहीं सैफ इसके बाद ऑटो से लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए। पांच दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आज यानी 21 जनवरी को फाइनली एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है और वो वापस अपने घर जाने वाले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से मशहूर एक्टर Vijaya Rangaraju का निधन, अस्पताल में तोड़ा दम

First published on: Jan 21, 2025 10:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola