Sunday, 8 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अमृता मां जैसी थी’ एक्स भाभी पर सैफ अली खान की बहन को प्यार? करीना कपूर के लिए कही ये बात

Saba Ali Khan Recalls Bond With Ex Bhabhi Amrita Singh: एक्टर सैफ अली खान की बड़ी बहन सबा अली खान का अपनी एक्स भाभी अमृता सिंह के साथ रिश्ता काफी अच्छा था. इस दौरान सबा ने करीना कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की.

Saba Ali Khan Recalls Bond With Ex Bhabhi Amrita Singh: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बड़ी बहन सबा अली खान एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. इस बार सबा अपने एक बयान के कारण चर्चा में छाई हुई हैं. दरअसल, हाल ही में सबा अली खान ने अपने एक बयान में कहा कि उनका अपनी एक्स भाभी अमृता सिंह के साथ रिश्ता काफी अच्छा था. सबा ने बताया कि अमृता एक मिलनसार मां जैसी थीं, जो अक्सर उन्हें एक बड़ी बहन की तरह सलाह देती थीं. इस दौरान सबा ने करीना कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की. चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है.

एक्स भाभी पर आया प्यार…

सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में सबा अली खान ने अमृता सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. सबा अली खान ने बताया कि अमृता सिंह ने उन्हें बड़ी बहन की तरह गाइड किया. उन्होंने बताया कि अमृता कभी-कभी उन हालात में उन्हें सही करती थीं, जब उनकी अपनी मां ज्यादा क्रिटिकल होती थीं. हालांकि, अमृता के अप्रोच ने उनके लिए उन बातों को आसान बना दिया.

---विज्ञापन---

मेरी मां मेरी बुराई कर सकती थीं…

एक्स भाभी अमृता सिंह के बारे में बात करते हुए सबा ने कहा, ‘मुझे वह बहुत सुलझी हुई लगी. मुझे वह पसंद आई. मैं उसके साथ ठीक थी. मुझे बेबो (करीना कपूर) से प्यार है. यह साफ है. मेरी वफादारी ठीक वहीं है जहां होनी चाहिए. लेकिन वह (अमृता) भी मेरे साथ अच्छी थीं. उन्होंने मुझे बहुत डायरेक्शन दिया है, जहां मेरी मां मेरी बुराई कर सकती थीं, लेकिन वह वही बात बड़ी बहन की तरह कहती थीं.’

उसे हमेशा…

सबा ने यह भी बताया कि अमृता उनके कपड़ों और एक्सेसरीज पर ध्यान देती थीं. अमृता सिंह के बारे में बात करते हुए सबा अली खान ने कहा, ‘अगर वह कभी मुझसे मिलती हैं, तो उन्हें हमेशा यह चेक करना होता है. और मैं उनसे मिलने से पहले ठीक से तैयार हो जाती हूं, क्योंकि वह कहती हैं, तुम्हारा बैग नीला और ड्रेस गुलाबी क्यों है? वह हमेशा मुझे सही करती थीं, इसलिए मुझे बेहतर पता था. वह उस समय की मेरी अपनी मां, जो बहुत सख्त थीं, की तुलना में अधिक अच्छे और अधिक मिलनसार तरीके से मां जैसी शख्सियत थीं.’

First published on: Nov 08, 2026 12:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो