Wednesday, 17 April, 2024

---विज्ञापन---

Riteish Deshmukh ने खरीदी 1.43 करोड़ रुपए की बीएमडब्ल्यू कार, वीडियो में देखें झलक

Riteish Deshmukh New Car: बॉलीवुड के पावर कपल रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) अपनी बॉन्डिंग से फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं। इस जोड़े की हर एक एक्टिविटी को फैंस काफी पसंद करते हैं। बीते दिन जोड़ा ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi 2022) के मौके पर बप्पा की भक्ति के रंग […]

Edited By : Rupali Rama | Updated: Sep 2, 2022 11:22
Share :

Riteish Deshmukh New Car: बॉलीवुड के पावर कपल रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) अपनी बॉन्डिंग से फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं। इस जोड़े की हर एक एक्टिविटी को फैंस काफी पसंद करते हैं। बीते दिन जोड़ा ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi 2022) के मौके पर बप्पा की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वहीं, ये जोड़ा पूरी फैमिली के साथ अर्पिता खान के घर गणपति पूजा के लिए पहुंचा। इसी दौरान देशमुख फैमिली का वीडियो (Riteish Deshmukh New Car) वायरल होते ही सुर्खियों में छा गया। इस क्लिप में परिवार को नई बीएमडब्ल्यू आईएक्स इलेक्ट्रिक कार से उतरते देखा गया।

यहाँ पढ़िए नरगिस फाखरी ने मोनोकिनी पहन समंदर में लगाई छलांग, होश उड़ा देगा वीडियो

रितेश देशमुख ने खरीदी नई कार

रितेश देशमुख के फैमिली वीडियो को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में रितेश, जेनेलिया और उनके दोनों बच्चे रिहान और राहिल ऑल व्हाइट अटायर में ब्रैंड न्यू कार से अर्पिता खान के घर शिरकत करते नजर आ रहे हैं। इससे साफ हो रहा है कि एक्टर ने गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर ये कार खरीदी साथ ही इसे दिल खोलकर फ्लॉन्ट करते नजर आए।

करोड़ों में कीमत 

रितेश देशमुख ने बीएमडब्ल्यू आईएक्स जर्मन ऑटोमेकर की इलेक्ट्रिक कार खरीदी है, जिसकी कीमत पूरे भारत में 1.16 करोड़ रुपये से अधिक है। मुंबई में, कार की ऑन-रोड कीमत अधिकांश भागों में लगभग ₹1.43 करोड़ आती है। नया मॉडल iX का अब तक का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट है। जेनेलिया डिसूजा ने इससे पहले 2017 में रितेश को उनके जन्मदिन पर एक टेस्ला मॉडल एक्स गिफ्ट की थी।

यहाँ पढ़िएकरण जौहर ने वीडियो के जरिए दिखाई शाहरुख की झलक! वीडियो ने बढ़ाया बज

रितेश देशमुख का कार कलेक्शन 

रितेश को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। एक्टर के पास एक लैंड रोवर रेंज रोवर वोग गाड़ी है जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। उके पास 1.4 करोड़ रुपए की बीएमडब्ल्यू 7 गाड़ी भी है। साथ ही उनके पास बेंटले फ्लाइंग स्पर भी है, जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपए है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 01, 2022 02:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.