Singer Asha Bhosle Passes Away: भारतीय हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. उनका आज, यानी 12 अप्रैल 2026, को निधन हो गया है. भारतीय सिनेमा की महान गायिकाओं में गिनी जाने वाली आशा भोसले ने 92वें साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. आशा भोसले के निधन की जानकारी उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है. मालूम हो कि बीती रात खराब तबीयत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से पूरे देश में लोग सिंगर की तबीयत को लेकर काफी परेशान थे. खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की थी.
बेटे ने दी सिंगर आशा भोसले के निधन की जानकारी
ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी मां और मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. आनंद भोसले ने कहा, ‘उनका (मां आशा भोसले) आज निधन हो गया. जो लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर पर आ सकते हैं. अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.’
Asha Bhosle, th never ageing voice behind some of the seductive songs of bollywood, passes away! there was a movie ‘saaz’ (starring Shabana Azmi n Aruna Irani) which was based on real life rivalry of real sisters Asha-Lata (fun fact: Asha won more Filmfare awards than Lata)! RIP
— rachit (@beingrachit_) April 12, 2026
आशा भोसले की तबीयत
बता दें कि सिंगर आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल की रात दिल और सांस लेने की परेशानी के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खबरों के अनुसार, सिंगर आशा भोसले की तबीयत पिछले कुछ महीनों से खराब चल रही थी. बीती रात भी उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करवाया गया था.
एक आवाज़ जो कभी थमती नहीं थी आज वही खामोश हो गई।
— Ritu verma (@Rituverma51) April 12, 2026
Asha Bhosle जी को विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏💔 pic.twitter.com/vLgKqZ9dlb
आशा भोसले का करियर
आशा भोसले का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के बाद दूसरे स्थान पर थीं. उन्होंने महज 9 साल की उम्र में प्रोफेशनली फिल्मों के लिए गाना गाना शुरू कर दिया था. उन्होंने 1943 में अपना पहला फिल्मी गाना रिकॉर्ड किया था. वहीं, 50 के दशक तक वह बॉलीवुड की एक जानी-मानी सिंगर बन चुकी थीं.