Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं Ravi Dubey? जो Ranbir Kapoor की Ramayana में निभा रहे लक्ष्मण का रोल

Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर की 'रामायण' मूवी में रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर रवि दुबे कौन हैं? साथ ही उनके करियर और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानते हैं।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये मूवी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है। मेकर्स ने आज यानी 3 जुलाई को इसका पहला टीजर जारी किया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हलचल और तेज हो गई है। मूवी की स्टारकास्ट के नाम भी रिवील हो गए हैं। वहीं जहां रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर टीवी के मशहूर एक्टर रवि दुबे उनके भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। ये रवि के करियर की सबसे बड़ी मूवी साबित होने वाली है। तो चलिए जानते हैं आखिर रवि दुबे कौन हैं?

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Ramayana का पहला टीजर रिवील, स्टारकास्ट से रिलीज डेट तक जानें हर डिटेल

---विज्ञापन---

रामायण के सेट से वायरल हुआ था वीडियो

मेकर्स ने जो टीजर आउट किया है इसमें रणबीर कपूर और यश की झलक देखने को मिली। वहीं इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रही थी जिसमें रणबीर कपूर मूवी के सेट से रवि दुबे को गले लगाते नजर आ रहे थे।

---विज्ञापन---

कौन हैं रवि दुबे?

रवि दुबे टीवी के जाने-माने सितारे हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई से टेलीकॉम इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वहीं अपने कॉलेज के दिनों में उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया। जिसके बाद रवि को साल 2006 से टीवी में ब्रेक मिला। वो डीडी नेशनल के टीवी सीरियल ‘स्त्री तेरी कहानी’ में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने ‘यहां के हम सिकंदर’, ‘रणबीर रानो’, ’12/24 करोल बाग’ और ‘सास बिना ससुराल’ जैसे सीरियल्स में काम किया।

इन सीरियल्स से मिली पहचान

रवि को साल 2014 में आए जमाई राजा से पहचान मिली। इस सीरीयल ने उन्हें लोकप्रियता हासिल कराई। एक्टर टीवी सीरियल्स के साथ-साथ ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’, ‘फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी’, ‘नच बलिए 5’ और ‘लिप सिंग बैटल’ जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। वहीं उनकी ‘मत्स्य कांड’ सीरीज काफी फेमस है।

---विज्ञापन---

कौन हैं एक्टर की पत्नी?

रवि की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2013 में एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सरगुन मेहता से शादी की। सरगुन मेहता पंजाब की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वहीं दोनों ड्रीमियता एंटरटेनमेंट नाम के प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘रिलेशनशिप में हूं लेकिन…’, Ananya से ब्रेकअप के बाद Aditya Roy Kapur का नया प्यार? खुद किया रिवील

First published on: Jul 03, 2025 03:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola