Saturday, 21 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: पानी के अंदर बिना कट के शूट! Ranveer Singh का खतरनाक अंडरवॉटर सीन, बढ़ा देगा धड़कनें

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज होते ही जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच फिल्म के एक सीन का BTS वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी धड़कनें तेज हो जाएंगी.

Dhurandhar: The Revenge रिलीज होते ही जबरदस्त कमाई कर रही है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. दूसरे दिन तक इसका कलेक्शन करीब 330 करोड़ तक पहुंच गया. फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

अंडरवॉटर सीन ने बढ़ाई धड़कनें

फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक खतरनाक अंडरवॉटर सीन की हो रही है. इस सीन में रणवीर सिंह पानी के अंदर बिना कट के शूट करते नजर आते हैं. इस सीन की खास बात ये है, कि उन्होंने लंबे समय तक सांस रोककर इसे पूरा किया, जो किसी भी एक्टर के लिए आसान नहीं होता.

---विज्ञापन---

वायरल हुआ BTS वीडियो

फिल्म की सक्सेस के बीच रणवीर सिंह का एक BTS वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो सख्त ट्रेनिंग करते दिखाई दे रहे हैं. खासतौर पर स्विमिंग पूल के अंदर लंबे समय तक सांस रोककर बैठना उनके रोल की फिजिकल डिमांड्स को दिखाता है. ये देखकर साफ है, कि रणवीर ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है.

फैंस ने की जमकर तारीफ

वीडियो सामने आते ही फैंस रणवीर के दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके डेडिकेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’आज के PR और VFX के दौर में ऐसा रियल एफर्ट देखना शानदार है.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘रणवीर, आप चमकते रहो, हमें आपसे और फिल्में चाहिए.’ कुछ फैंस तो ये भी कह रहे हैं, कि अगर इस साल उन्हें नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला, तो यह हैरानी की बात होगी.

मेहनत लाई रंग

ये कहना गलत नहीं होगा, कि स्विमिंग पूल के अंदर बैठकर शूट करना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन रणवीर सिंह ने अपने किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए हर चैलेंज को एक्सेप्ट किया. यही वजह है, कि फिल्म को इतना शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

क्यों बन रही है ब्लॉकबस्टर?

बहरहाल, शानदार एक्टिंग, दमदार एक्शन और स्टार की कड़ी मेहनत, इन सबका नतीजा है, कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म की सफलता से मेकर्स और पूरी टीम बेहद खुश हैं.

First published on: Mar 21, 2026 06:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.