धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा में है. डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. खास बात ये है, कि लोग फिल्म की सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि उसकी बारीक डिटेलिंग पर भी नजर रख रहे हैं. हर सीन को लेकर नई-नई थ्योरी सामने आ रही हैं.
क्लाइमैक्स बना चर्चा का केंद्र
फिल्म का क्लाइमैक्स सबसे ज्यादा सुर्खियों में है. इसमें रणवीर सिंह का किरदार हमजा दुश्मन मेजर इकबाल से खतरनाक अंदाज में बदला लेता है. सीन में हमजा, मेजर इकबाल को पेट्रोल टैंकर के पास अधमरा छोड़ देता है, और फिर लाइटर से आग लगा देता है. इसके बाद विलेन आग की लपटों में घिर जाता है.
इस सीन को देखकर सिनेमाघरों में दर्शकों ने जमकर सीटियां बजाईं, लेकिन सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर एक अलग ही बहस शुरू हो गई.
‘ओम शांति ओम’ से जोड़ा कनेक्शन
जैसे ही ये क्लाइमैक्स वायरल हुआ, यूजर्स ने इसकी तुलना ‘ओम शांति ओम’ से कर दी. फराह खान की इस फिल्म में भी एक ऐसा ही सीन था, जहां अर्जुन रामपाल का किरदार शांति प्रिया (दीपिका पादुकोण) को जिंदा जला देता है.
फैंस का कहना है, कि ‘धुरंधर’ का ये सीन उसी की याद दिलाता है, बस फर्क इतना है, कि यहां हीरो बदला ले रहा है, जबकि वहां विलेन की क्रूरता दिखाई गई थी.
रणवीर-दीपिका कनेक्शन ने मचाया बवाल
इस तुलना के बाद सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प थ्योरी वायरल हो गई. यूजर्स का कहना है, कि रणवीर सिंह ने फिल्म में ये सीन कर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए बदला लिया है. हालांकि, ये सिर्फ फैंस की कल्पना है, लेकिन इसने फिल्म की चर्चा को और भी तेज कर दिया है.
डिटेलिंग की हो रही तारीफ
फिल्म की इस तरह की डिटेलिंग और कनेक्शन को देखकर लोग आदित्य धर की तारीफ कर रहे हैं. दर्शकों का मानना है, कि यही छोटी-छोटी चीजें फिल्म को खास बनाती हैं, और बार-बार देखने लायक भी. बहरहाल, धुरंधर: द रिवेंज का ये क्लाइमैक्स सिर्फ एक सीन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन चुका है, जिसने फिल्म को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.