---विज्ञापन---

रणबीर कपूर का खुलासा, बताया- लकी नंबर 8 के पीछे की बड़ी वजह

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग शादी रचाई हैं। रणबीर कपूर फुटबॉल प्रेमी हैं और इन दिनों ‘ऑल स्टार्स फुटबॉल मैच’ खेलने के लिए वो दुबई में हैं। वहीं इस वक्त रणबीर कपूर के लकी नंबर […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग शादी रचाई हैं। रणबीर कपूर फुटबॉल प्रेमी हैं और इन दिनों ‘ऑल स्टार्स फुटबॉल मैच’ खेलने के लिए वो दुबई में हैं। वहीं इस वक्त रणबीर कपूर के लकी नंबर की चर्चा हर तरफ हो रही है लेकिन क्या आप जानते है कि रणबीर का लकी नंबर क्या है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे।

रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हमेशा अपने पास नंबर 8 को रखते हैं उनकी शादी के दौरान आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) के गले का मंगलसूत्र, हाथ के कलीरे भी इसी लिए चर्चाओं में थे लेकिन अब रणबीर कपूर ने खुद ही इस राज का खुलासा करते हुए बता दिया है कि आखिर वो नंबर 8 (Ranbir Kapoor Lucky Number 8) को अपने लिए लकी क्यों मानते हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर इस सवाल का जवाब देते दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर समेत बॉलीवुड के कई एक्टर्स ‘ऑल स्टार फुटबॉल मैच’ में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 8 जुलाई को मेरी मां नीतू कपूर का बर्थडे होता है और नंबर 8 इनफिनिटी को दर्शाता है इसलिए मैं हमेशा नंबर 8 पहनता हूं। आपको बता दें रणबीर की फुटबॉल जर्सी पर भी नंबर 8 ही लिखा है।

वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट नजर आएंगी। दोनों की ये पहली फिल्म है जिसमें वो एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म को लेकर खबर आई है कि, अयान मुखर्जी की इस फिल्म को वॉल्ट डिज्नी के ग्लोबल कैलेंडर में शामिल किया है जिससे फिल्म ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

 

First published on: May 08, 2022 11:35 AM