नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण बीते लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है. रामायण दो पार्ट्स में रिलीज होने वाली है. जिसमें से पहला पार्ट 2026 की दिवाली को सिनेमाघरों में दस्तक देगा. रामायण दुनियाभर में सिर्फ एक भाषा में नहीं बल्कि कई भाषाओं में रिलीज होगी. वहीं, फिल्म हिंदी के अलावा इंग्लिश भाषा में भी दस्तक देगी. लेकिन कहा जा रहा है कि मूवी हिंदी वर्जन के मुकाबले इंग्लिश वर्जन में छोटी होगी. इसके अलावा इसका रन टाइम कितना होगा. चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ी सारी डिटेल्स.
इंग्लिश वर्जन होगा हिंदी से छोटा?
दरअसल, वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण पार्ट 1 का इंग्लिश वर्जन हिंदी वर्जन से छोटा हो सकता है. इंग्लिश वर्जन हिंदी वर्जन से 30 मिनट छोटा हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदी वर्जन में जो गाने होंगे, वो इंग्लिश में देखने को नहीं मिलेंगे. जिसके कारण इंग्लिश वर्जन छोटा होगा. इसके अलावा इंटरनेशनल दर्शकों के हिसाब से फिल्म के कुछ सींस भी छोटे किए गए हैं.
फिल्म को लेकर एक सोर्स ने बताया, "जहां भारतीय दर्शक तीन घंटे से ज्यादा लंबी फिल्मों और गानों के आदी हैं. वहीं ग्लोबल दर्शकों के मामले में ऐसा नहीं है. इसलिए प्रोड्यूसर्स ने ये फैसला लिया है." लेकिन कहानी को आगे बढ़ाने के लिए गाने जरूरी नहीं माने जा रहे हैं.
क्या होगा फिल्म का रनटाइम?
दूसरी ओर फिल्म के रनटाइम को लेकर बात करें तो फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि अमेरिका में फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने बताया था कि मूवी के दोनों पार्ट्स में करीब छह घंटे में शानदार एक्शन और विजुअल्स देखने को मिलेंगे. जिसके बाद लोग अंदाजा लगा रहे थे, कि मूवी का हर एक पार्ट 3-3 घंटे का होगा.
रामायण रिलीज डेट और स्टारकास्ट
बता दें कि इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी. इसके अलावा भारत में यह मूवी 8 नवंबर को रिलीज होगी. वहीं, इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 को रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, सनी देओल, जैसे कलाकार नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें- ‘अधर्म के सामने धर्म का नाम श्री राम’, देव शर्मा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज