Ranbir-Alia Wedding: सभी अटकलों को एक बगल करते हुए आज आखिरकार बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिल्मी गलियारों में रणबीर आलिया की शादी (Ranbir Alia Wedding) का जबरदस्त क्रेज छाया हुआ है। आज माया नगरी में सेलिब्रेशंस का माहौल है। होने वाले मिस्टर एंड मिसेज कपूर (Mr And Mrs Kapoor) की एक झलक पाने को फैन्स बेताब है। इसी बीच रिद्धिमा कपूर ने फैन्स को एक सरप्राइज दिया है।
रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) आज सुबह मम्मी नीतू कपूर के साथ रणबीर के घर वास्तु पहुंची थीं। दोनों कुछ देर रुकने के बाद वहां से रवाना हुए और इस दौरान की कुछ तस्वीरों में रिद्धिमा के कपड़ों पर हल्दी लगी नजर आई।रिद्धिमा ऑफ फाइट रंग का सूट पहनकर गईं थी और वहीं नीतू कपूर ने पीले रंग का सूट पहना था।घर से बाहर निकलते समय रिद्धिमा कपूर के हाथ की बाजू पर हल्दी लग नजर आई। इसके साथ ही ऐक्टर की बहन ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी पोस्ट की है साथ में लिखा है ‘मेरे भाई की शादी’।
रिद्धिमा कपूर के साथ ही नीतू कपूर भी नजर आईं। आपको बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि आज शाम शादी के बाद नए नवेले दूल्हा और दुल्हन मीडिया से भी रूबरू होंगे। फैन्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। खबरों के अनुसार आज 3 बजे आसपास यह कपल पंजाबी रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन बंध जाएगा।
शादी के बाद की सारी रस्में होने के बाद यह स्टार कपल होटल ताजमहल पैलेस में नहीं बल्कि अपने घर वास्तु में ही अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स को शानदार रिसेप्शन देने जा रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि सिक्युरिटी के कारण रिसेप्शन का वेन्यू चेंज कर दिया गया है।