-विज्ञापन-

Ranbir-Alia: शादी के बाद पार्टी मोड में नजर आईं आलिया भट्ट, ब्राइड मेड्स के साथ जमकर मचाया धमाल

Bollywood News In Hindi: Ranbir-Alia Wedding: बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी रही है।करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद स्टार कपल ने 14 अप्रैल को अपनी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में ब्याह रचाया है। हालांकि इनकी शादी को दो दिन बीत चुके हैं लेकिन फैन्स के बीच इनके वेडिंग फंक्शन का क्रेज अभी तक बना हुआ है।

आलिया भट्ट का पोस्ट वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शादी के बाद आलिया भट्ट लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो रेड सूट के साथ उन्होंने चूड़ा, मांगटीका और इसके साथ ही मांग में सिंदूर भी लगाया है। आलिया का यह नई नवेली दुल्हन का अवतार फैंस को खूब पसंद आ रही है। इसके साथ ही अपनी शादी के सेलिब्रेशंस में ब्राइड जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। हाथ में शेम्पेन का ग्लास लिए पार्टी मोड में नजर आ रही हैं।

 

 

और पढ़िएकरीना कपूर ने नई भाभी आलिया भट्ट को गिफ्ट किया कीमती नेकलेस, तो दीपिका पादुकोण ने दिया ये खास तोहफा

 

वहीं दूसरी तस्वीर में आलिया और रणबीर एक साथ नजर आ रहे हैं। पत्नी आलिया की ड्रेस से मैच करते हुए रणबीर कपूर ने भी व्हाइट कुर्ता पजामा के साथ रेड जैकेट कैरी किया है। सोशल मीडिया पर आलिया रणबीर की पोस्ट वेडिंग पिक्चर्स खूब वायरल हो रही है।आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेहद प्राइवेट फंक्शन में एक दूसरे का हाथ थामा है। इस शादी में केवल फैमिली मेंबर्स और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद स्टार कपल ने अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी। हालांकि यह पार्टी भी शादी की तरह रणबीर कपूर के घर पर ही रखी गई थी।

आपको बता दें कि स्टार कपल की वेडिंग पिक्चर्स सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। फैन्स के बीच इनकी शादी का क्रेज अब तक बना हुआ है। हालांकि आपको बता दें कि शादी के तुरंत बाद रणबीर कपूर अपने काम पर लौट गए हैं। वहीं ऐसी खबरें आ रही है कि आलिया भट्ट भी जल्द ही शूटिंग पर वापस लौट जाएंगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द स्टार्स फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार एक साथ नजर आएंगे।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here