नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा रवि दुबे फिल्म में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के किरदार में नजर आए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लक्ष्मण के रोल के लिए एक और ऐसा एक्टर है, जिसने ऑडिशन दिया था. हालांकि, वह इसके लिए रिजेक्ट हो गए थे. लेकिन फिल्म में उन्हें एक दूसरा रोल मिल गया.

नीतीश शर्मा ने दिया था फिल्म के लिए ऑडिशन

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्टर नीतीश शर्मा की. हाल ही में मिड डे को दिए इंटरव्यू में नीतीश शर्मा ने ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार के लिए ऑडिशन देने के बारे में बात की. उन्होंने अपने एक्टिंग सफर को लेकर भी बात की. अपने मुश्किल दौर के बारे में नीतीश ने कहा, "मैं उस पवित्र किताब को पढ़कर शांति पाने की कोशिश कर रहा था। जब मैं भरत मिलाप वाला सीन पढ़ रहा था, तभी मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से फोन आया कि नितेश तिवारी ‘रामायण’ पर एक पायलट फिल्म बना रहे हैं। वह लक्ष्मण के रोल के लिए मेरा टेस्ट लेना चाहते हैं. इसलिए मैंने टेस्ट दिया. वहां सिर्फ दो सीन थे, जिसमें लक्ष्मण का किरदार सहायक था और राम का किरदार अहम था. बाद में नितेश सर मेरे पास आए और बोले, "एक काम करो, तुम राम का रोल करो." उन्हें मेरा परफॉर्मेंस पसंद आया और उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह मुझे फिल्म का हिस्सा बनाएंगे और देखिए, आज मैं इसका हिस्सा हूं."

---विज्ञापन---

फिल्म में नीतीश निभाएंगे ये रोल

एक्टर ने आगे कहा, "असली फिल्म के लिए यह साफ था कि हर किरदार में बड़े स्टार्स होंगे और इतनी बड़ी फिल्म में कई चीजें मायने रखती हैं. लेकिन मुझे इस बात से कोई शिकायत नहीं है."बता दें कि फिल्म में नीतीश शर्मा अब लक्ष्मण का नहीं, बल्कि शत्रुघ्न का रोल निभाने वाले हैं.

रणबीर कपूर के साथ काम करने को लेकर नीतीश शर्मा ने कहा, "जब भी हम साथ शूटिंग करते थे, तो उनका मुझे क्यू देने का तरीका कमाल का था. भले ही उनका अपना सीन खत्म हो चुका होता था, वह हर एक्टर को खुद ही क्यू देते हैं. चाहे वह 10 बार हो, 12 बार हो या 15 बार. वह सभी के साथ बहुत विनम्रता से पेश आते हैं."

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

वहीं, फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे. साई पल्लवी माता सीता के रोल में, जबकि सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और यश जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 8 नवंबर को रिलीज होगी और दुनियाभर में 6 नवंबर को दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान प्रेम कब खत्म होगा…’ Kangana Ranaut ने नसीरुद्दीन शाह से पूछे तीखे सवाल, फिल्म इंडस्ट्री को भी लिया आड़े हाथ

---विज्ञापन---