Rakesh Roshan Praise Aditya Dhar: आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’, ‘अनिमल’, ‘आरआरआर’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने पहले दिन ही 140 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हर कोई इस फिल्म और इसके डायरेक्टर की तारीफ कर रहा है. इस लिस्ट में अब बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर राकेश रोशन का भी नाम शामिल हो गया है. उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद इसका रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया, जहां उन्होंने आदित्य धर के डायरेक्शन और फिल्म डिटेलिंग की जमकर तारीफ की. चलिए जानते हैं कि उन्होंने आखिर क्या कहा.
राकेश रोशन ने किया ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू
फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद राकेश रोशन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसका रिव्यू पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैंने अभी-अभी आदित्य धर की ऐतिहासिक फिल्म ‘धुरंधर’ देखी है, और यह हम सभी फिल्ममेकर्स को याद दिलाती है कि हमें रुककर फिल्मों को बनाने की फिर से परिभाषित करनी चाहिए, ठीक उसी विजन, जुनून और साहस के साथ जिसके साथ आदित्य ने ‘धुरंधर’ बनाई है.’ उन्होंने ये भी कहा कि इस फिल्म की सफलता को खतरे की तरह नहीं देखा जाना चाहिए.
.@AdityaDharFilms pic.twitter.com/rBMMxcRPRY
— Rakesh Roshan (@RakeshRoshan_N) March 20, 2026
‘धुरंधर’ खतरा नहीं…
राकेश रोशन ने आगे लिखा, ‘आदित्य की ‘धुरंधर’ खतरा नहीं, बल्कि कहानी कहने और एंटरटेनमेंट सेक्टर में एक हेल्दी और बेहद जरूरी क्रांति समझनी चाहिए. यह समय आ गया था, और आदित्य धर ने उम्मीदों से कहीं गुना आगे बढ़कर काम किया है! भगवान आप पर कृपा करे, आपको और शक्ति प्रदान करे, आदित्य!’ राकेश रोशन के इस रिव्यू पोस्ट पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया.
आदित्य धर का स्पेशल मैसेज
इसी बीच, आदित्य धर ने अपनी टीम को एक स्पेशल मैसेज दिया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘ज्योति देशपांडे से लेकर मुझ पर विश्वास करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद, और निश्चित रूप से, मेरे विभागाध्यक्षों, मेरे सभी आर्टिस्ट, एक्टर्स और उन सभी का जिन्होंने फिल्म के लिए अपना दिल और जान लगा दी. मुझे मिल रहे सभी रिएक्शन और यहां तक कि मीम्स से भी मैं बहुत खुश हूं. आपके बिना यह संभव नहीं होता. बहुत-बहुत धन्यवाद.’