Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव पिछले दिनों से 9 करोड़ के चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं. इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा. इसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत दे देइ गई. वो तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. राजपाल 12 दिन जेल में रहे और 17 फरवरी 2026 को बाहर आए. उनकी ये जमानत 18 मार्च 2026 तक वैध है. इस दौरान राजपाल यादव को लेकर पूरा बॉलीवुड खड़ा रहा. इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने उनकी मदद की. वहीं अब जेल से बाहर आने के बाद दिग्गज कॉमेडियन ने फिल्मी दुनिया से काम मांगा है.
जेल से बाहर आने के बाद इंडिया टीवी से बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा, ‘मुझे सपोर्ट करने के लिए आप लोगों का बहुत धन्यवाद. बच्चों से लेकर हर पीढ़ी के लोगों ने भारतीय सिनेमा में मेरे इस सफर में मुझे बहुत प्यार दिया है. उसके लिए मैं आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं. मैं आप लोगों की दुआ और आशीर्वाद की वजह से आगे बढ़ा हूं. मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा समर्थन किया और उनका भी जिन्होंने मेरी आलोचना की.’
किरदार मेरी मर्जी का और पैसा उनकी मर्जी का
आगे राजपाल ने कहा कहा कि, ‘जिन लोगों ने पहले उनकी मदद की है, वो एक बार फिर उन्हें अच्छे रोल्स देकर उन्हें सपोर्ट कर सकते हैं. राजपाल बोले- जिन्होंने मदद की है, वो एक और मदद कर दें. किरदार मेरी मर्जी का और पैसा उनकी मर्जी का.
बता दें कि राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में खुद का सरेंडर किया था और कहा था, “मेरे पास पैसे नहीं हैं… मेरा कोई दोस्त भी नहीं है…मुझे अकेले इस संकट से जूझना है.” उनके इस बयान ने हर किसी को चौंका दिया. इसके बाद एक्टर को डायरेक्टर प्रियदर्शन सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, मीका सिंह और अनीस बज्मी समेत कई सेलेब्स ने एक्टर की मदद करने का ऐलान किया था.