Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

RajKummar Rao New Home: राजकुमार राव ने खरीदा जाह्नवी कपूर का लग्जरी अपार्टमेंट, इतने करोड़ है कीमत

RajKummar Rao New Home: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (RajKummar Rao) ने मुंबई में अपने लिए एक बेहद आलीशान फ्लैट खरीदा है. राजकुमार ने मुंबई के जुहू स्थित ये फ्लैट जानवी कपूर से खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस आलीशान फ्लैट के लिए राजकुमार ने जानवी को करीब 44 करोड़ रुपए चुकाए। 3456 स्क्वायर […]

RajKummar Rao New Home: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (RajKummar Rao) ने मुंबई में अपने लिए एक बेहद आलीशान फ्लैट खरीदा है. राजकुमार ने मुंबई के जुहू स्थित ये फ्लैट जानवी कपूर से खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस आलीशान फ्लैट के लिए राजकुमार ने जानवी को करीब 44 करोड़ रुपए चुकाए।

3456 स्क्वायर फीट में फैले इस फ्लैट की प्रति स्क्वायर फीट कीमत 1.27 लाख रुपए है। राजकुमार अब पत्रलेखा के साथ अपने इस नए आशियाने में रहेंगे। गौरतलब है कि इस सौदे को देश के सबसे महंगे रियल ईस्टेट सौदे के रूप में देखा जा रहा है. अभी हाल ही में रणबीर सिंह ने मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित 119 करोड रुपए का क्वाडरा प्लेक्स घर खरीदा था।

रणवीर द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी की प्रति स्क्वायर फीट कीमत 1 लाख रुपए है तो वही राजकुमार द्वारा खरीदे गए प्रॉपर्टी की कीमत उससे कई गुना ज्यादा है। आपको बता दें कि राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर ने फिल्म ‘रू’ही में एक साथ काम किया था जो मार्च 2021 में रिलीज हुई।

बता दें कि राजकुमार की फिल्म ‘हिट: द फर्स्ट केस’ रिलीज हो चुकी है, जिसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ ही सान्या मल्होत्रा अहम किरदार में नजर आई थीं। इसके अलावा राजकुमार ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ‘भीड़’, ‘सेकेंड इनिंग’, ‘गन्स एंड गुलाब्स’, श्रीकांत भोला की बायोपिक और ‘स्वागत है’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।

First published on: Jul 30, 2022 12:36 PM