बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां एक तरफ अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने रिलीज के साथ ही धमाकेदार शुरुआत की है। वहीं दूसरी ओर संजय दत्त की 'द भूतनी' धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ये दोनों फिल्में एक साथ एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। अब इनके पांचवें दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं। पांचवे दिन की कमाई को देखते हुए साफ दिख रहा है कि रेस में किसका पलड़ा भारी है।
पांचवें दिन 'रेड 2' और ‘द भूतनी’ की कितनी हुई कमाई
सैक्निल्क रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने रिलीज के पांचवें दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दूसरी ओर, ‘द भूतनी’ की कमाई महज 0.5 करोड़ रुपये रही। पांच दिन के कुल आंकड़ों की बात करें तो अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ अब तक 78.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इसके मुकाबले ‘द भूतनी’ महज 3.83 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। कमाई के मामले में संजय दत्त की फिल्म काफी पीछे छूटती नजर आ रही है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.