Priyanka-Nick Photos: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वहीं उन्हें देखने के लिए लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ जाती हैं। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं। वहीं अब एक बार फिर देसी गर्ल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस (Nick Jonas) संग नजर आ रही हैं।
स्टाइलिश लुक में दिखीं देसी गर्ल
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि, देसी गर्ल का स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो वो स्पोर्ट्स वूलन विंटर वियर में नजर आ रही हैं और उन्होंने ऊन की टोपी पहन रही है। इसी के साथ बालों को खुला रखा है और शूज पहने हुए है। आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने हाथों में लाल रंग के फूल ले रखे हैं और वो निक के साथ हैं।
और पढ़िए –Janhvi Kapoor Video: एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग दिखीं जान्हवी कपूर, जानें कौन हैं ये शख्स
फैंस ने लुटाया प्यार
निक जोनस (Nick Jonas) के लुक की बात करें तो आप देखें कि वो ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक जैकेट पहन रखी हैं और एक हाथ में सामान ले रखा है और दूसरे हाथ से प्रियंका चोपड़ा का हाथ थाम रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिसमस की शॉपिंग के लिए निकली हैं। वहीं इन फोटोज को देखकर फैंस एक्ट्रेस के लुक की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘ब्यूटीफुल’ लिखा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘हमेशा एक-दूसरे का हाथ थामे रहें।’
इस फिल्म में दिखेंगी एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है। प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा में बेहतरीन फिल्में देकर खुद की एक अलग पहचान बनाई हैं। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘सिटाडेल’ (Citadel) में नजर आएंगी। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा भारत आई थीं। कहा जा रहा है कि वो एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। अब फैंस एक्ट्रेस को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें