---विज्ञापन---

Chandrayaan 3 की पहली तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल हुए नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता, यूजर बोले डूब मरो यार…

Prakash Raj Viral Tweet : प्रकाश राज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर को अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव देखा जाता है और वह कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टर ने एक ट्वीट किया है जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा […]

Prakash Raj Viral Tweet
Image Credit: Google
Prakash Raj Viral Tweet : प्रकाश राज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर को अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव देखा जाता है और वह कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टर ने एक ट्वीट किया है जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है लेकिन अब लगता है कि प्रकाश को ट्वीट करना महंगा पड़ गया है। एक्टर ने चंद्रयान-3 पर एक ट्वीट किया है जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

 

प्रकाश राज पर बड़के लोग (Prakash Raj Viral Tweet)

देश में इस समय हर कोई चंद्रयान 3 की खुशी मना रहा है। साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसका मजाक भी बना रहे हैं। अब इसमें एक्टर प्रकाश राज का नाम भी शामिल हो गया है। ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- यह देखिए चंद्रयान-3 की पहली झलक। इसके साथ ही प्रकाश राज ने एक कार्टून वाली तस्वीर भी शेयर की है। एक्टर की ये पोस्ट देखने के बाद लोग अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

यूजर्स ने लगाई क्लास

प्रकाश राज की पोस्ट देखने के बाद यूजर्स एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “नाम जरूर प्रकाश है लेकिन दिमाग में अंधेरा और दिल काला है एक दम।” साथ ही एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “प्रकाश राज …. अगर शर्म हो थोड़ी बहुत तो कर लो…लेकिन शर्म नहीं तो प्लीज डूब मरो यार…आक थू।” एक और यूजर ने कहा- आपकी हालत देखकर बहुत दुख हुआ।

इस दिन लॉन्च हुआ था चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3)

मालूम हो कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया था जिसके बाद से भारत ने चंद्रयान-3 की तैयारियां शुरू कर दी थी। इसरो के साइंटिस्ट कई महीनों से इस मिशन को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसमें कोई भी रुकावट ना हो इस बात का खासतौर पर ध्यान रखा जा रहा है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।

First published on: Aug 21, 2023 05:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.