Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Photos: प्रियंका को शॉर्ट स्कर्ट में देख निक जोनस ने दिया ऐसा रिएक्शन, कही ये बात

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) फिल्मी दुनिया के एक दमदार कपल्स में से एक हैं। ये कपल साथ में कई बार अपनी लाइफ को एंजॉय करते नजर आते हैं। कभी दोनों पूल में मस्ती करते हैं तो कभी किसी ट्रिप पर दिखाई देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में […]

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) फिल्मी दुनिया के एक दमदार कपल्स में से एक हैं। ये कपल साथ में कई बार अपनी लाइफ को एंजॉय करते नजर आते हैं। कभी दोनों पूल में मस्ती करते हैं तो कभी किसी ट्रिप पर दिखाई देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ, जब निक और प्रियंका अपने वीकेंड को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए निकले। दरअसल, कपल अपना संडे एन्जॉयफुल बनाने के लिए दोस्तों संग गोल्फ खेलने गए।

कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जिसको लेकर दोनों चर्चा में आ गए हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका गोल्फ कोर्स में मस्ती करती दिख रही हैं। यहां एक्ट्रेस ने क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई है, जिसमें वो काफी मनमोहक लग रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘यह एक अच्छा दिन था’। जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका के इस पोस्ट को अभी शेयर किए हुए सिर्फ 5 ही घंटे बीते हैं और इस पर अब तक करीबन 6 लाख लाइक्स आ चुके हैं।

बता दें कि खास बात तो ये है कि पत्नी की इन तस्वीरों को देख निक जोनस भी उनके दीवानें हुए जारे हैं। इस बात का प्रमाण खुद उन्होंने पत्नी के पोस्ट पर कमेंट कर दे दिया। निक ने कमेंट में लिखा, ‘तुम इतनी हॉट क्यों हो?’। इसके अलावा फैंस भी प्रियंका के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। दूसरी तरफ पति निक ने भी अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गोल्फ खेलते दिख रहे हैं। इस दौरान निक ने ब्लैक शॉर्ट, टी-शर्ट और एक कैप पहनी हुई है, जिसमें वो काफी स्मार्ट लग रहे हैं।

First published on: May 01, 2022 03:12 PM