---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ के रिव्यू को लेकर छिड़ गई बहस, Rj और परेश रावल ने एक-दूसरे को मारा ताना

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' अब सिर्फ एक फिल्म नहीं रही, बल्कि एक ऐसी बहस बन गई है जहां सिनेमा और राजनीति की सीमाएं धुंधली होती दिख रही हैं. सायमा और परेश रावल की यह भिड़ंत आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकती है.

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर एक बड़ी वैचारिक जंग भी छेड़ दी है. फिल्म के रिव्यू को लेकर मशहूर आरजे सायमा (RJ Sayema) और दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बीच छिड़ी तीखी बहस ने इंटरनेट का पारा गरमा दिया है.

विवाद की शुरुआत

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब आरजे सायमा ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर दो कंटेंट क्रिएटर्स का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में फिल्म ‘धुरंधर 2’ का मजाकिया और व्यंगात्मक रिव्यू किया गया था. सायमा ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “हाहाहा… धुरंधर का बेस्ट रिव्यू.” फिल्म के कुछ आलोचक इसे ‘प्रोपेगेंडा’ बताकर ट्रोल कर रहे हैं, जिसे सायमा ने सपोर्ट किया.

---विज्ञापन---

परेश रावल का तीखा पलटवार

सायमा के इस पोस्ट पर अभिनेता परेश रावल भड़क गए और उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “एक मूर्ख पत्रकार के रूप में आपकी नौकरी सुरक्षित है. इसे कोई नहीं चाहता.” परेश रावल के इस कमेंट ने आग में घी डालने का काम किया और देखते ही देखते यह निजी हमलों में बदल गया.

आरजे सायमा का करारा जवाब

परेश रावल को जवाब देते हुए सायमा ने लिखा, “अपने फैक्ट्स सही कीजिए. मैं पत्रकार नहीं हूं. आप केवल एक एक्टर हैं, जो वास्तविक जीवन में अपनी कला से बहुत दूर हैं.” सायमा के इस रिप्लाई को उनके समर्थकों ने हाथों-हाथ लिया और परेश रावल को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इस विवाद ने यूजर्स को दो हिस्सों में बांट दिया है. जहां कुछ लोग सायमा को ‘अंधभक्तों’ को आईना दिखाने के लिए सराह रहे हैं, वहीं कुछ परेश रावल का समर्थन करते हुए सायमा को ‘एजेंडा चलाने वाला’ बता रहे हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स एक-दूसरे के ‘स्टैंडर्ड’ और ‘राजनीतिक विचारधारा’ पर भी सवाल उठा रहे हैं.

विवाद के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की सुनामी

सोशल मीडिया पर हो रही इस बहस का फिल्म की कमाई पर कोई नकारात्मक असर पड़ता नहीं दिख रहा है. 19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर सबको चौंका दिया है. जहां एक वर्ग इसे सरकार के एक्शन को ‘जस्टिफाई’ करने वाली फिल्म बता रहा है, वहीं आम दर्शक इसे भारतीय सिनेमा को बदलने वाली एक शानदार एक्शन थ्रिलर मान रहे हैं.

First published on: Mar 20, 2026 09:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.