Pankaj Udhas Funeral: संगीत की दुनिया के दिग्गज गायक पंकज उधास आज 27 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। गजल सम्राट को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके मुंबई वाले घर पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ गया। सिंगर के निधन से पूरा देश शोकाकुल है। पंकज उधास को मुंबई पुलिस ने गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी।
पंचतत्व में विलीन हुए पंकज उधास
सिंगर का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया, जहां उनके परिजनों ने हाथ जोड़कर गजल के सम्राट को अंतिम विदाई दी। अपने बेहतरीन गजलों के जरिए पंकज उधास हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। संगीत की दुनिया के दिग्गज को म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने लोग उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे। सोनू निगम, शान, विद्या बालन, सुनील गावस्कर ने उन्हें नम आंखों से विदा किया।
पंकज उधास के निधन से टूटा परिवार
पंकज उधास के निधन की वजह से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बूरा हाल है। बीते दिन 26 फरवरी को खबर सामने आई थी कि लंबी बिमारी के चलते पंकज उधास का निधन हो गया है। इस खबर पर यकीन करना काफी मुश्किल था। सिंगर के देहांत की दुखद जानकारी उनके परिवार वालों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी।
PM मोदी ने दी गजल सम्राट को श्रद्धांजलि
गजल सम्राट के निधन पर पीएम मोदी ने भी उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा,’हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक जाहिर करते हैं, जिनकी गायिकी कई तरह की भावनाओं को जाहिर करती थीं और जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं, वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं।’
We mourn the loss of Pankaj Udhas Ji, whose singing conveyed a range of emotions and whose Ghazals spoke directly to the soul. He was a beacon of Indian music, whose melodies transcended generations. I recall my various interactions with him over the years.
His departure leaves… pic.twitter.com/5xL6Y3Sv75
— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2024
यह भी पढ़ें- Pankaj Udhas Death: उदास कर गए गजल सम्राट, बेहद यादगार रहा पंकज उधास का सफर
शोकाकुल हुई म्यूजिक इंडस्ट्री
पंकज उधास के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। पद्मश्री से सम्मानित हो चुके सिंगर को सोनू निगम, अनूप जलोटा, अन्नू मलिक समेत कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धाजंलि दी।
आपके तीन कैसेट्स ने मुझे पहली बार ये बताया था ग़ज़ल क्या होती है.
मेरे जैसे हज़ारों को कविता और शायरी की तमीज़ सिखाने वाले पंकज उद्यास जी, इतनी जल्दी आपका जाना बनता नहीं था!
अभी तो बहुत कुछ सीखना था आपसे.
ॐ शान्ति! pic.twitter.com/ykAItv2Ngg
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) February 26, 2024