Panjak Udhas Passes Away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज 26 फरवरी को निधन हो गया है। सिंगर लंबी बीमारी से जुझ रहे थे। 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इसकी जानकारी उनकी बेटी ने दी है।
बेटी ने शेयर की पिता के निधन की खबर
उन्होंने लिखा कि बहुत भारी मन से हम आपके साथ ये दुख भरी खबर साझा कर रहे हैं कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी को पद्मश्री से सम्मानित पंकज उधास का निधन हो गया है।
इस सुपरहिट गजल से मिली शोहरत
17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में जन्मे पंकज उधास को’चिट्ठी आई है’ गजल से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने जिनमें ये दिल्लगी, फिर तेरी कहानी याद आई, चले तो कट ही जाएगा जैसे कई हिट गजलों को अपनी आवाज दी।
यह भी पढ़ें- दुखद! 50 की उम्र में दुनिया छोड़ गए ‘द ऑफिस’ एक्टर, शोक में डूबे फैंस
सन् 1980 में आया पहला एल्बम
इंडस्ट्री को लगा तगड़ा झटका
पंकज उधास को साल 2006 में भारत सरकार ने पद्मश्री से नवाजा था। उनके अचानक निधन से फैंस और इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि सिंगर का निधन 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ।