सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपने रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कटरीना कैफ को लेकर हुई बॉडी शेमिंग पर ट्रोलर्स की क्लास लगाई. उन्होंने एक्ट्रेस का बिना नाम लिए बढ़े वजन को लेकर मजाक बनाने वालों को जमकर खरी खोटी सुनाई. जिसके बाद अब पाकिस्तानी आरजे डॉ. एजाज वारिस ने कटरीना कैफ को लेकर किए गए अपने कमेंट पर माफी मांगी है. क्योंकि कटरीना की फोटोज वीडियो वायरल होने के बाद सबसे पहले आरजे ने ही उन्हें ट्रोल किया था. हालांकि इसके बाद उन्होंने सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि भारत में भी जमकर बातें सुनी. जिसके बाद उन्होंने अपनी बातों पर शर्मिंदगी जताई है.

पाकिस्तानी आरजे ने मांगी माफी

दरअसल, आरजे वारिस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए मामले में सफाई दी है. उन्होंने कहा, "अगर मेरा बयान सुनकर कटरीना कैफ या किसी भी फैन का दिल दुखा है, तो मैं तहे दिल से माफी चाहता हूं. मैंने तो बहुत ही कैजुअल अंदाज में बिनी किसी बॉडी शेमिंग की नीयत के वो बात कह दी थी, लेकिन ना जाने किस फ्लो में मेरे मुंह से वो निकल गया. मुझसे गलती हुई. सॉरी सलमान, सॉरी कटरीना कैफ और सभी दर्शकों. मेरी नीयत बिल्कुल भी गलत नहीं थी.

---विज्ञापन---

आरजे वारिस माफीनामे के वीडियो के कैप्शन में लिखा, "सॉरी कटरीना कैफ. मैं हाल ही में अपने किए गए कमेंट के लिए कटरीना कैफ से पूरे दिल से माफी मांगता हूं. कल बिग बॉस के मंच पर जब सलमान खान ने इस मुद्दे का जिक्र किया, तो मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ कि मेरे शब्दों से कटरीना और उनके फैंस को गहरी ठेस पहुंची है. मेरा इरादा कभी भी बॉडी शेमिंग करने का नहीं था. मैं सलमान खान और उन सभी लोगों से भी माफी मांगता हूं जिनकी भावनाएं आहत हुईं. कभी-कभी फ्लो में गलत शब्द निकल जाते हैं और मुझे इसाक वाकई बहुत पछतावा है."

सलमान खान ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास

बता दें कि कटरीना कैफ अपनी प्रेग्नेंसी के बाद अंबानी परिवार की गणपति पूजा पति विक्की कौशल के साथ पहुंची थीं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बढ़े हुए वजन को लेकर लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था. लगातार एक्ट्रेस की ट्रोलिंग के बाद में बिग बॉस के मंच पर सलमान खान ने जमकर लताड़ लगाई. उन्होंने कहा कि किसी महिला को ट्रोल करते हो? प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है और जब वो फिल्मों में वापस आएंगी, तो फिट हो जाएंगी. फिलहाल वह अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सिर्फ कटरीना कैफ ही नहीं, ‘Aishwarya Rai से लेकर Kareena Kapoor तक..’ प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं ये हसीनाएं