भारत में कई ऐसे पाकिस्तानी कलाकार हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. वहीं, दानिश तैमूर और आयजा खान भी उन्हीं में से एक हैं. आयजा खान जानी-मानी पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं और अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. वहीं, दानिश भी पाकिस्तानी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. दोनों पाकिस्तान की पॉपुलर सेलिब्रिटी जोड़ियों में से एक हैं. उनके सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि भारत में भी कई चाहने वाले हैं. हाल ही में इस कपल को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दोनों के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि यह पॉपुलर पाकिस्तानी जोड़ी शादी के 12 साल बाद तलाक लेने जा रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और इन अफवाहों की शुरुआत कैसे हुई.
ऐसे शुरू हुईं तलाक की अफवाहें
दानिश और आयजा के तलाक की अफवाहों की शुरुआत ‘हमराही’ की स्क्रीनिंग के बाद हुई. दानिश के इस शो की स्क्रीनिंग में उनकी पत्नी आयजा शामिल नहीं हुई थीं. इतना ही नहीं, 8 अगस्त को दोनों की शादी की सालगिरह भी थी और इस मौके पर दोनों में से किसी ने भी कोई पोस्ट शेयर नहीं की। इसके अलावा, यह भी दावा किया जा रहा है कि आयजा ने अपने इंस्टाग्राम से पति दानिश तैमूर के साथ तस्वीरें हटा दी हैं. इन सभी चीजों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है और इसके बाद लोग लगातार उनके तलाक को लेकर अटकलें लगा रहे हैं. इन घटनाओं के बाद कपल के तलाक की अफवाहों को और हवा मिल गई है। हालांकि, कपल की ओर से इन अफवाहों पर अब तक कोई बयान नहीं आया है और न ही उन्होंने इसकी पुष्टि की है.
2014 में हुई थी कपल की शादी
बता दें कि दानिश तैमूर और आयजा खान ने 8 अगस्त 2014 को शादी की थी. दोनों की शादी को 12 साल हो चुके हैं. कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है. उनके बेटे का नाम रेयान है, जबकि बेटी का नाम हुरैन है. कपल ने शादी से पहले एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था.
इन शोज में नजर आ चुके हैं दानिश और आयजा
बता दें कि दोनों कई पाकिस्तानी टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. कपल ने ‘चांद तारा’, ‘मेहर पोश’, ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’, ‘लड़कियां मोहल्ले की’, ‘सारी भूल हमारी थी’ और ‘शरीके हयात’ जैसे शोज में काम किया है. दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें- एक मर्डर में छिपे हैं कई राज, OTT पर ये फिल्म देख लगेगा झटका, जानें कहां देखें