बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ हाल ही में गणपति पूजा में दिखाई दी थीं. जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस को लगातार उनके बढ़े हुए वजन के लिए ट्रोल किया जा रहा है. उन्हें लगातार बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ रहा है. इसकी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में कटरीना कैफ के को-एक्टर रहे पाकिस्तान स्टार और सिंगर अली जफर ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कटरीना के सपोर्ट में और बॉडी शेमिंग करने वाले लोगों को जमकर लताड़ा है.

दरअसल, अली जफर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है और इसके बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अली जफर ने सोशल मीडिया पर लगातार कटरीना कैफ को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों की सोच पर भी सवाल खड़े किए हैं.

---विज्ञापन---

कटरीना की ट्रोलिंग पर अली जफर ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास

अली कटरीना का सपोर्ट करते हैं और ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहते हैं, "हम सभी को अपने भीतर झांकने की जरूरत है. खासकर एक पुरुष होने के नाते, अगर मैं इस बारे में बात कर रहा हूं, तो मुझे लगता है कि हमारे लिए अपने भीतर झांकना और सुधार करना बहुत जरूरी है. हम सभी ने लाइफ में गलतियां की हैं. कोई भी परफेक्ट नहीं है, लेकिन उन गलतियों को पहचानना और उन्हें सुधारना जरूरी है. लेकिन अगर हम पुरुष से पुरुष की तरह बात करें, तो पुरुष होने के साथ मिलने वाले अधिकार और एक महिला को देखने का हमारा नजरिया, उसका शरीर, उसकी सोच और उसकी लाइफ जीने का तरीका अगर वो हमारे बनाए गए पैमाने पर खरी नहीं उतरती, तो हम तुरंत उस महिला को नीचा दिखा देते हैं."

ब्यूटी स्टैंडर्ड पर बोले अली जफर

इस बीच उन्होंने महिलाओं के लिए सोसाइटी के द्वारा तय किए गए ब्यूटी स्टैंडर्ड पर अली ने एतराज जताया. उन्होंने कहा, "ये गलत है, चीजों को देखने का ये सही तरीका नहीं है. हर इंसान अपने स्ट्रगल से गुजर रहा है और हम नहीं जानते कि कोई दूसरा व्यक्ति किन परेशानियों से जूझ रहा होगा. इसलिए हमें लोगों के प्रति दयालु, सहानुभूतिपूर्ण, समझदार, एक्सेप्ट करने वाला और सराहना करने वाला होना चाहिए. इतिहास उठाकर देखें तो समय के साथ सुंदरता की परिभाषाएं बदलती रही हैं. एक दौर आया जब महिलाओं के लिए जीरो फिगर का ट्रेंड चला, वहीं, पुरुषों के लिए भी सिक्स पैक एब्स का प्रेशर बना दिया गया, जो न तो प्रैक्टिकल है और न ही सेहतमंद. हर किसी को दूसरों में कमियां निकालना बंद करना होगा. हम सभी इंसान है और हमारे पास एक दूसरे के साथ बेहतर बर्ताव करने का ऑप्शन हमेशा रहता है."

---विज्ञापन---

कटरीना कैफ ने नवंबर में किया बेटे का स्वागत

बता दें कि कटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में अपने बेटे विहान का स्वागत किया था. एक्ट्रेस शादी के पांच साल बाद मां बनी और उसके बाद से वह लाइमलाइट से दूर रह रही हैं. हालांकि हाल ही में मुकेश और नीता अंबानी ने गणेश चतुर्थी की पूजा रखी थी, जिसमें एक्ट्रेस शामिल हुई थीं. जिसके बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया. हालांकि कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के लुक की तारीफ भी की और कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

यह भी पढ़ें- ‘जान का जन्मदिन..’ विक्की कौशल को गले लगाकर कटरीना कैफ ने मनाया अपना बर्थडे, पति ने यूं लुटाया प्यार

---विज्ञापन---