Saturday, September 23, 2023
-विज्ञापन-

OMG 2 Day 12 Box Office Collection: OMG 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

OMG 2 Day 12 Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 फैंस को एंटरटेन कर रही है। अब फिल्म का 12वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

OMG 2 Day 12 Box Office Collection: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म OMG 2 को रिलीज हुए आज 13वां दिन हैं। गदर 2 के साथ ही ये फिल्म भी रिलीज हुई थी। जहां गदर 2 कड़क एक्शन मूवी है वहीं OMG 2 सेक्स एजुकेशन बेस्ड मूवी है। इस फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला जिसका असर फिल्म के कारोबार पर भी दिखाई दिया। दरअसल फिल्म को देखने यूवा वर्ग नहीं जा पाया जिससे इसकी कमाई में भारी कमी देखी गई। बावजूद इसके OMG 2 अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली थी। अब OMG 2 का 12वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जिसे देख कहा जा सकता है कि इसकी कमाई में गिरावट आई है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं कि फिल्म ने 12वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें:  सनी देओल की गदर 2 ने 12वें दिन मारी बाजी, 400 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

OMG 2 ने मंगलवार को कमाए इतने करोड़ रुपये

आपको बता दें कि फिल्म OMG 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह को बनाए रखा हुआ है। अब फिल्म का 12वें दिन का कलेक्शन सामने (OMG 2 Day 12 Box Office Collection) आ गया है। फिल्म को बेशक गदर 2 के साथ क्लैश होने नुकसान हुआ है लेकिन अपनी कमाई में वो निरंतर इजाफा कर रही है। सैक्नलिक की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 12वें दिन 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 120.62 करोड़ हो गया है। हालांकि फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 10.26 करोड़ की कमाई की थी लेकिन अब इसमें हर दिन इजाफा होता जा रहा है।

OMG 2 की कमाई पर एक नजर

पहला दिन – 10.26 करोड़ रुपये
दूसरा दिन – 15.30 करोड़ रुपये
तीसरा दिन – 17.55 करोड़ रुपये
चौथा दिन – 12.06 करोड़ रुपये
पांचवा दिन – 17.10 करोड़ रुपये
छठा दिन – 7.20 करोड़ रुपये
सातवें दिन – 5.58 करोड़ रुपये
आंठवा दिन – 6.03 करोड़ रुपये
नौवां दिन – 10.50 करोड़ रुपये
दसवें दिन – 13 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 3.6 करोड़ रुपये
बारहवां दिन –  3.20 करोड़ रुपये

OMG 2 की स्टारकास्ट  (OMG 2 Day 12 Box Office Collection)

बताते चलें कि फिल्म OMG 2 एक सेक्स एजुकेशन बेस्ड फिल्म है जो रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलने का बड़ा नुकसान हुआ है। बात फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो इसमें अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म ने 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और अब फैंस की ओर से फिल्म को पसंद भी किया जा रहा है।

Latest

Don't miss

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का के ‘तारा सिंह’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 43 वें दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म गदर 2 को फैंस की ओर...

Tanuja Birthday: धर्मेंद्र ने जब नशे में कर दी ऐसी हरकत, तनुजा ने जड़ दिया थप्पड़

Tanuja Birthday: 70 के दशक की फेमस अदाकारा और काजोल (Kajol) की मां तनुजा (Tanuja) का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस का जन्म 23 सितंबर...

Prem Chopra  Birthday: बनना चाहते थे हीरो, बन गए विलेन जिसके खौफ से पति छिपा लेते थे अपनी बीवियां

Prem Chopra  Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) इंडस्ट्री का वो नाम है जिनके नाम से लोग अपनी बीवीयों को छिपा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here