तारा सुतारिया (Tara Sutaria) बीते लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. बीते दिनों उनका एक्टर वीर पहाड़िया के साथ ब्रेकअप हुआ है, जिसके बाद लोग एपी ढिल्लों को उनके रिश्ते के टूटने की वजह मान रहे हैं. क्योंकि एक कॉन्सर्ट के दौरान तारा स्टेज पर एपी के काफी क्लोज थी और स्टेज पर उन्होंने ऑडियंस के सामने सिंगर को किस भी किया था. जिसके बाद वीर का कैमरे में रिएक्शन भी कैद हुआ था. हालांकि अब कई महीनों के बाद वीर और तारा के ब्रेकअप की असली वजह का खुलासा हो गया है. जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
इस कारण हुआ तारा और वीर का ब्रेकअप
दरअसल, फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के बीच चीजें काफी वक्त से ठीक नहीं चल रही थी, जैसा लोगों के सामने नजर आता था. रिपोर्ट्स के मुताबिक तारा का बर्ताव इस रिश्ते में काफी डोमिनेटिंग था. इतना ही नहीं ये भी बताया गया कि तारा वीर की हर छोटी बड़ी चीज को कंट्रोल करती थी और वह उन चीजों को अपने हिसाब से बदलना चाहती थीं. ये भी कहा जा रहा है कि वह वीर के घर की दीवारों पर लगी तस्वीरों को भी हटाना चाहती थी और वह उनके फोन कॉल्स और कॉल लिस्ट को भी कंट्रोल करने की कोशिश कर रही थीं. उन्होंने कॉल लिस्ट से कुछ लोगों को भी निकालने का दबाव बनाया था.
वीर पहाड़िया की लाइफस्टाल को तारा करना चाहती थीं कंट्रोल
इस रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि तारा सुतारिया सीधे तौर पर वीर की लाइफस्टाइल को पूरी तरह से कंट्रोल और अपने हिसाब से चलाना चाहती थीं. इतना ही नहीं वीर के करीबी दोस्तों का कहना था कि वह हमेशा से ही तारा को काफी पसंद करते थे, जिसके कारण वह अपनी चीजें भी उनके हिसाब से बदलने को तैयार थे. हालांकि बाद में हालात बिगड़ गए और दोनों अलग हो गए. लेकिन दोनों ने अभी तक अपने अलग होने को लेकर एक बार भी बात नहीं की है.
आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं तारा?
वहीं, वीर पहाड़िया से अलग होने के बाद हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तारा सुतारिया आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं. इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि दोनों एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं. हालांकि दोनों की डेटिंग को लेकर आ रही खबरों पर आदित्य और तारा में से किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है. काम को लेकर बात करें तो तारा जल्द ही यश के साथ फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी, जो कि 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.