बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने बहुत छोटी उम्र में इंडस्ट्री में कदम रख अपनी पहचान बनाई। वहीं आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उन्होंने महज 8 साल की उम्र में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सुपरस्टार संग शादी रचाई और अपने हिट करियर को छोड़ दिया। हालांकि 30 साल बाद एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ ही पर्दे पर वापसी की। जी हां हम बात कर रहे हैं कपूर खानदान की बहू नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की। कल यानी 8 जुलाई को एक्ट्रेस 66वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास मौके पर हम आपको उनके जीवन की कुछ खास बातें बताते हैं।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की जेठानी, फूफा और जीजा कौन है? Kapil Sharma के शो में बुमराह को बताया सास
8 की उम्र में डेब्यू
नीतू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत महज 8 साल की उम्र में की थी। उन्हें इंडस्ट्री में बेबी सोनिया के नाम से जाना जाता था। एक्ट्रेस ने 'रानी और लालपरी' मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें वो अपनी मां राजी सिंह के साथ नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस की लाइफ में तूफान तब आया जब उनके पिता दर्शन सिंह का निधन हुआ। इस हादसे ने उनकी लाइफ को बदलकर रख दिया था।
इन मूवीज से छोड़ी छाप
पिता के निधन के बाद एक्ट्रेस ने घर की जिम्मेदारियां उठाते हुए फिल्मों का रुख किया। इसके बाद बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस उनकी शुरुआत साल 1966 में आई फिल्म 'सूरज' से हुई। इसमें नीतू के साथ-साथ राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'दीवार', 'गंगा और जमुना', 'यादों की बारात', 'घर-घर की कहानी', 'अदालत', 'धर्मवीर', 'काला पत्थर' और 'याराना' जैसी मूवीज में काम किया।
शादी के लिए छोड़ा करियर
नीतू सिंह और ऋषि कपूर का रिश्ता इंडस्ट्री में काफी फेमस रहा। दोनों का अफेयर कभी-कभी मूवी के दौरान शुरू हुआ था। वहीं इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद नीतू ने अपने चमकदार करियर को छोड़ दिया था। इसके बाद वो रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर की परवरिश में जुट गई थीं। हालांकि साल 2009 में नीतू ने अपने पति ऋषि कपूर के साथ ही लव आज कल मूवी से पर्दे पर वापसी की थी। इसके बाद 'बेशरम', 'दो दूनी चार' और 'जुग-जुग जियो' जैसी मूवीज में नीतू नजर आईं।
यह भी पढ़ें: Panchayat 5 पर बड़ा अपडेट, मेकर्स ने पांचवें सीजन का किया ऐलान; जानें कब होगा रिलीज?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.