बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कोस्टाओ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने पूजा तलवार के यूट्यूब चैनल पर नजर आए। इस चैनल को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री की मौजूदा हालत पर बात की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इस वक्त क्रिएटिव स्लंप से गुजर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदी इंडस्ट्री लगातार दूसरों की नकल करने में लगा हुआ है।
प्रमोशन के दौरान नवाज ने की गंभीर बात
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री पर खुलकर अपनी राय रखी। पूजा तलवार के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में नवाज ने बॉलीवुड की रचनात्मकता पर सवाल उठाते हुए उसे 'चोरी' करने वाला बताया। नवाज ने कहा, "हमारी इंडस्ट्री में एक ही चीज को बार-बार दोहराया जाता है। जब लोग ऊब जाते हैं, तब जाकर कुछ नया करने की सोची जाती है। ये एक तरह का रचनात्मक दिवालियापन है। अब सीक्वल बनाने की आदत पड़ चुकी है, पार्ट 2, पार्ट 3, पार्ट 4। इससे साफ दिखता है कि क्रिएटिविटी की कितनी कमी है।"
चोरी करने के लगाए आरोप
नवाज ने कहा कि बॉलीवुड चोर है, वह दूसरी इंडस्ट्री से आइडिया चुराकर काम करता है। उन्होंने आगे कहा, "बॉलीवुड शुरू से ही चोरी करता आया है। हमने साउथ इंडियन फिल्मों से, विदेशों से, और जहां से मौका मिला वहां से कहानियां और सीन चुराए हैं। यहां तक कि कुछ पंथ फिल्में जो बड़ी हिट हुईं, उनमें भी सीन कॉपी किए गए थे। अब ये सब इतना कॉमन हो गया है कि किसी को भी फर्क ही नहीं पड़ता।"
क्रिएटिविटी पर उठाए सवाल
नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड की क्रिएटिवी पर सवाल उठाते हुए साफ कहा, "जो चोर होते हैं वो क्रिएटिव कैसे हो सकते हैं? पहले लोग वीडियो दिखाकर कहते थे, यही फिल्म बनानी है। अब ऐसा सिस्टम बन गया है जहां ओरिजिनल सोच की जगह ही नहीं है। फिर लोग इंडस्ट्री छोड़ने लगते हैं, जैसे अनुराग कश्यप, जो कुछ अच्छा और अलग करने की कोशिश कर रहे थे।"
यह भी पढ़ें: ‘हाउस अरेस्ट’ के बाद एजाज खान एक और केस में फंसे, गंभीर आरोप लगा महिला ने दर्ज कराई FIR
नवाजुद्दीन सिद्दीकी वर्कफ्रंट
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म कोस्टाओ हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें उन्होंने गोवा के एक कस्टम ऑफिसर 'कोस्टाओ फर्नांडिस' का किरदार निभाया है। यह किरदार एक बड़े गोल्ड स्मगलिंग रैकेट को खत्म करने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देता है। इस बायोपिक क्राइम ड्रामा को सेजल शाह ने डायरेक्ट किया है। इसमें प्रिया बापट, किशोर, हुसैन दलाल और माहिका शर्मा जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: CID 2 में अभिजीत के शादी के सीन की सच्चाई क्या? वायरल वीडियो में दिखा सच
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.