तुम्बाड साल 2018 में रिलीज हुई थी और यह एक क्लासिक हॉरर मूवी है. इस मूवी की कहानी और एक-एक सीन लोगों को खूब पसंद आया था. फिल्म का डायरेक्शन राही अनिल भारवे, आनंद गांधी ने किया था. फिल्म में लीड रोल में सोहम शाह नजर आए थे. वहीं, अब वह इस क्लासिक मूवी का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आने वाले हैं. फिल्म में अब एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की भी एंट्री हो गई है. यह एक नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस हैं, जो कि फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

आलिया भट्ट की हुई तुम्बाड 2 में एंट्री

दरअसल, एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 की सीक्वल फिल्म तुम्बाड 2 में कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा या किसी अन्य एक्ट्रेस की एंट्री नहीं हुई. बल्कि इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एंट्री ली है. जो कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोहम शाह के अपोजिट एक अहम रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस होने वाला है. जिसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है. वैसे तो फिल्म में उनका एक छोटा रोल होगा, लेकिन उनका किरदार काफी अहम रहने वाला है.

---विज्ञापन---

आलिया भट्ट 3 मई से शुरू करेंगी शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स एक ऐसे कलाकार की तलाश कर रहे थे, जो कि उस छोटे और अहम किरदार को बखूबी ढंग से निभा सके. जिसके बाद उन्हें आलिया भट्ट इस रोल के लिए एक दम परफेक्ट लगीं. जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस अपने किरदार की शूटिंग की शुरुआत 3 मई से करने वाली हैं. वहीं शूटिंग को लेकर मड आईलैंड में एक सेट तैयार किया गया है और वह लगातार अपने रोल को दो दिन तक शूट करेंगे. क्योंकि 4 मई को मेट गाला इवेंट है, जिसमें वह शामिल होने के लिए यूएस जाएंगी. इतना ही नहीं ये भी बताया गया है कि कुछ सींस बॉडी डबल का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

इस दिन रिलीज होगी तुम्बाड 2

वहीं, तुम्बाड को लेकर बात करें तो 2018 की ये कहानी लालच के ऊपर आधारित है. जिसमें दिखाया जाता है कि एक शख्स सोने के सिक्कों के लालच में क्या कुछ करता है और आखिर में उसके बेटे का लालच भी कुछ इस कदर बढ़ जाता है कि उसे बचाने के लिए अपनी जान गंवानी पड़ती है. फिल्म ने 53.46 करोड़ का दुनिया भर में कलेक्शन किया था. यह मूवी फिलहाल नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और IMDb पर भी 8.2 की रेटिंग मिली हुई है. बता दें कि तुम्बाड 2 सिनेमाघरों में 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की इस हॉट हीरोइन की टूटी सालों पुरानी शादी, बच्चों को लेकर कही ये बात

---विज्ञापन---