समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन चर्चा में बना हुआ है. शो का हालिया एपिसोड काफी वायरल हो रहा है. शो के इस एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मुकेश छाबड़ा, भुवन , कौस्तुभ अग्रवाल पहुंचे थे. हालांकि इस दौरान भुवन बाम ने रेखा और अमिताभ बच्चन को लेकर एक कमेंट किया था. लेकिन मुकेश छाबड़ा ने इस बीच उन्हें रोकने की कोशिश की और वॉर्निंग देते हुए कहा कि उनका करियर अभी शुरू हुआ है. जिस पर भुवन ने मजेदार रिएक्शन दिया है. तो चलिए देखने हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

भुवन बाम ने अमिताभ-रेखा पर उड़ाया मजाक

दरअसल, एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट प्रतीक भारद्वाज अमिताभ बच्चन के रूप में मंच पर पहुंचे थे और उन्होंने बिग बी की आवाज की नकल उतारने के साथ-साथ उनके हाव-भाव और अंदाज की भी नकल की. उनकी परफॉर्मेंस से सिर्फ वहां दर्शक ही नहीं, बल्कि पैनल में बैठे सभी लोग काफी प्रभावित हुए. इस बीच भुवन ने एक जोक क्रेक किया. उन्होंने प्रतीक से पूछा, "क्या तुम्हारे टैलेंट की कोई रेखा(सीमा) है? भुवन की इस बात का इशारा सालों से चले आ रहे अमिताभ और रेखा के रिश्ते के बारे में था. भुवन की बातें सुन सभी पैनालिस्ट और दर्शक हंस पड़े.

---विज्ञापन---

भूवन को मिली वॉर्निंग, तो एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

इसके तुरंत बाद मुकेश छाबड़ा ने भुवन की बात पर रिएक्ट किया. कास्टिंग डायरेक्टर और फिल्म निर्माता ने भुवन को वॉर्निंग देते हुए कहा, "मेरे दोस्त. तुम्हारा फिल्मी करियर तो अभी शुरू ही हुआ है." जिस पर भुवन ने तुरंत जवाब दिया और कहा,"अरे मैं इंडिपेंडेंट भी सही हूं." जिसके बाद सभी हंसने लगते हैं.

अमिताभ बच्चन और रेखा ने इन फिल्मों में किया साथ काम

बता दें कि अमिताभ बच्चन और रेखा 1970 से 1980 के दशक की मोस्ट पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं. दोनों ने तमाम फिल्मों में काम किया है. अमिताभ और रेखा ‘दो अनजाने’, ‘अलाप’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘मिस्टर नटवरलाल’ और ‘सिलसिला’ जैसे फिल्मों में काम कर चुके हैं. इस बीच फिल्मों में काम करने के दौरान कहा गया था कि उनके कथित रिश्ते की शुरुआत हुई थी. सालों तक दोनों की डेटिंग की रुमर्स उड़ती रही थीं. हालांकि अमिताभ पहले से ही जया बच्चन के साथ शादी कर चुके थे. उसके बाद रेखा और बिग बी आखिरी बार सिलसिला फिल्म में नजर आए थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Exclusive: जिंदगी और मौत से जूझ रहे फैन के लिए जब फरिश्ता बने ‘भुवन बाम’, जान बचाने के लिए किया ये काम