Tuesday, 17 February, 2026

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा का निधन, इमरान हाशमी के साथ ‘तस्करी’ में आईं थीं नजर, सलमान खान संग था खास कनेक्शन

अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों में खास जगह बनाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस का निधन हो गया है, जिससे मनोरंजन जगत में मातम पसरा हुआ है, उनके परिवारवालों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी शेयर की है.

Praveena Deshpande Death: मराठी सिनेमा और टेलीविजन जगत की फेमस एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का अचानक निधन हो गया है. उनके यूं चले जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की है. आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार हिंदू श्मशान घाट पर किया गया, जहां करीबी और साथी कलाकारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी.

थिएटर से शुरू हुआ एक्टिंग का सफर

प्रवीणा देशपांडे ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. रंगमंच ने उन्हें अभिनय की बारीकियां सिखाईं और यही अनुभव आगे चलकर उनके टीवी और फिल्मी करियर की मजबूत नींव बना. मंच पर काम करते हुए उन्होंने भावनाओं को सहजता से व्यक्त करना सीखा, जो उनके हर किरदार में साफ झलकता था.

---विज्ञापन---

टीवी पर निभाए यादगार किरदार

मराठी टेलीविजन इंडस्ट्री में प्रवीणा ने कई पॉपुलर सीरियल में काम किया. वो अकसर मजबूत, संवेदनशील और परिवार से जुड़ी महिलाओं के किरदारों में नजर आईं. उनकी सादगी और वास्तविक अभिनय शैली ने दर्शकों को उनसे भावनात्मक रूप से जोड़ दिया, यही वजह थी, कि उनके किरदार लंबे समय तक याद रखे गए.

फिल्मों में भी छोड़ी खास छाप

भले ही प्रवीणा देशपांडे को फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं कम मिलीं, लेकिन उनके सपोर्टिंग किरदार हमेशा असरदार रहे, उन्हें ‘रेडी’ में सलमान खान और असिन के साथ देखा गया था. इस फिल्म में उनका सपोर्टिंग रोल कहानी को मजबूती देने वाला था, और दर्शकों ने उनके काम की सराहना की थी.

‘तस्करी’ में आखिरी बार आईं नजर

प्रवीणा देशपांडे को आखिरी बार ‘तस्करी’ में कैमियो करते हुए देखा गया था, जिसमें इमरान हाशमी अहम भूमिका में थे. इस वेब सीरीज का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था. प्रवीणा ने सोशल मीडिया पर नीरज पांडे की तारीफ करते हुए, उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा भी जाहिर की थी.

सादगी और गहराई की मिसाल

प्रवीणा देशपांडे को एक ऐसी कलाकार के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने ग्लैमर से ज्यादा अपने किरदारों की गहराई को महत्व दिया. उनकी ईमानदार एक्टिंग और सादगी भरा व्यक्तित्व हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगा. उनके निधन से इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन कलाकार खो दी है, लेकिन अपने अभिनय और व्यक्तितिव की वजह से वो हमेशा फैंस के दिलों में रहेंगी.

First published on: Feb 17, 2026 06:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.