Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

श्मशान घाट में मनोज कुमार की अंतिम रस्मों में शामिल हुए सितारे, सामने आ रहे ताजा वीडियो

Manoj Kumar Funeral: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार की अंतिम क्रियाओं में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। एक्टर के अंतिम संस्कार की वीडियोज भी सामने आ गई हैं।

---विज्ञापन---

Manoj Kumar Funeral: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार की अंतिम रस्मों में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। एक्टर को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया। मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में उनके अंतिम संस्कार की वीडियोज भी सामने आ गई हैं। जहां एक तरफ बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे ‘भारत कुमार’ को अंतिम विदाई देने पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ एक्टर के परिवार के लोग भी नम आंखों से उनकी अंतिम क्रियाएं करते नजर आए। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: मनोज कुमार की अंतिम यात्रा के वीडियो आए सामने, राजकीय सम्मान से दी जाएगी आखिरी विदाई

---विज्ञापन---

प्रेम चोपड़ा की आंखें नम

मनोज कुमार की अंतिम यात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाली गई है। इस यात्रा में परिवार के करीबी लोग ही नजर आए। वहीं एक्टर का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा नजर आया। एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर की अंतिम क्रिया करते हुए अभिनेता प्रेम चोपड़ा की आंखें नम दिखाई दे रही हैं।

---विज्ञापन---

ये सितारे हुए शामिल

वहीं एक्टर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा के साथ-साथ अनु मलिक, उमंग कुमार, रजा मुराद, सलीम खान समेत कई बड़े सितारे नजर आए। वहीं इस दौरान उनकी बीवी शशि गोस्वामी बेसुद दिखीं।

---विज्ञापन---

बेटे ने दी मुखाग्नि

बॉलीवुड के भारत कुमार को राजकीय सम्मान से विदा किया गया। बेटे कुणाल गोस्वामी ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान बेटे कुणाल काफी इमोशनल दिखे। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो खूब वायरल भी हो रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मनोज कुमार का दिल्ली से फिल्मी कनेक्शन, ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ से जुड़ा है यादगार किस्सा

First published on: Apr 05, 2025 11:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola