Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में रो-रोकर पत्नी का बुरा हाल, दिल चीर देगा वीडियो

Manoj Kumar Funeral: मनोज कुमार का 4 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया है, आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार से पहले सेलेब्स अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। श्मशान घाट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी पत्नी उन्हें आखिरी विदाई देते हुए बुरी तरह से रो रही हैं।

---विज्ञापन---

manoj kumar
Manoj Kumar Funeral

Manoj Kumar Funeral: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 4 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया है। मनोज कुमार के अंतिम संस्कार से पहले श्मशान घाट में उनको अंतिम विदाई देने फिल्म जगत के तमाम लोग पहुंच रहे हैं। श्मशान घाट से सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो सामने आ रहे हैं, एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी उन्हें अंतिम विदाई दे रही हैं और इस दौरान उनके आंसू रुक नहीं रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Manoj Kumar Funeral: नम हुईं अमिताभ की आंखे, उदास दिखे सलीम खान, श्मशान घाट से आया वीडियो

---विज्ञापन---

Manoj Kumar Funeral: बड़े बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुए ‘भारत कुमार’

आखिरी विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोईं पत्नी

अभिनेता मनोज कुमार के अंतिम संस्कार से पहले परिवारवालों  और सेलेब्स ने उनको आखिरी विदाई दी। इस दौरान एक्टर की पत्नी शशि गोस्वामी को जब अर्थी के पास लाया गया, तो वो बुरी तरह से रोने लगीं। इस दौरान उनके हाथ कांप रहे थे और वो मनोज कुमार को फूल की माला पहनाते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं।

---विज्ञापन---

परिवार ने संभाला 

मनोज कुमार को आखिरी विदाई देते हुए शशि गोस्वामी बेसुध हो गई थीं और वो बस रोई जा रही थीं। ऐसे में उनका परिवार उनका सहारा बना और परिवारवालों ने उनको संभाला। शशि गोस्वामी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो महिलाओं के साथ बैठी हुई हैं और उनकी चेहरे पर पति को खोने का गम साफ दिख रहा है।

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार

मनोज कुमार का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है और उनको दोनों बेटों ने मुखाग्नी दी। इस दौरान बॉलीवुड जग के तमाम सितारे उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन, सलीम खान, अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा बिन्दू दारा सिंह समेत तमाम स्टार्स श्मशान घाट पहुंचे थे। सिंगर अनु मलिक भी मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, उन्होंने एक्टर के अंतिम दर्शन किए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Manoj Kumar Funeral: बड़े बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुए ‘भारत कुमार’

---विज्ञापन---
First published on: Apr 05, 2025 11:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola