---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर फजीहत होते ही इस एक्ट्रेस ने मारा यूटर्न? ईरान लौटने के नाम पर निकला दम

ईरान में जन्मी और इंडिया में काम कर अपनी पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद उन्होंने अपने देश की वापसी की बात कही, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इस बीच एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है.

Mandana Karimi Video: ईरान में जन्मी और भारत में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मंदाना करीमी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत को लेकर दिए गए, उनके बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इस बीच ऐसी खबरें भी सामने आईं, कि मंदाना भारत छोड़कर वापस ईरान जाने वाली हैं.

मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर

हालांकि, अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, और साफ कहा है, कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. वीडियो में मंदाना करीमी ने बताया, कि लोग ये मान बैठे हैं, कि वो भारत छोड़कर ईरान लौटने वाली हैं, लेकिन सच्चाई इससे अलग है.

---विज्ञापन---

10 साल से ईरान में बैन, वापसी संभव नहीं

एक्ट्रेस ने कहा, कि वो पिछले 10 साल से ईरान में बैन हैं, इसलिए वहां लौटना उनके लिए संभव ही नहीं है. उन्होंने कहा, कि अगर वो भारत छोड़ती भी हैं, तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं होगा, कि वो ईरान जा रही हैं. मंदाना ने ये भी बताया, कि पिछले कुछ महीनों से उनकी स्थिति ठीक नहीं है. उनके मुताबिक उन्हें भारत में पूरी तरह सपोर्ट नहीं मिल रहा और सुरक्षा कारणों से वो पिछले करीब दो महीनों से एक ही जगह पर रह रही हैं.

कैंसिल हुए इवेंट्स, दोस्तों से भी दूरी

एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में ये भी कहा, कि हालात ऐसे हो गए हैं, कि उनके कई इवेंट्स भी कैंसिल हो चुके हैं. इसके अलावा वो अपने करीबी दोस्तों से भी दूर हैं. मंदाना का कहना है, कि इस पूरी सिचुएशन ने उन्हें मेंटली काफी परेशान किया है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया, कि उनकी असली बातों को सामने लाने की बजाय सोशल मीडिया पर सनसनीखेज तरीके से पेश किया जा रहा है.

ईरान के लोगों के लिए आवाज उठाती रहूंगी

वीडियो में मंदाना करीमी ने साफ कहा, कि वो ईरान के लोगों के लिए आवाज उठाना बंद नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि चर्चा उनके देश के लोगों की परेशानियों और ईरान के भविष्य पर होनी चाहिए. एक्ट्रेस ने ये भी कहा, कि कई ईरानी रजा शाह पहलवी को देश के भविष्य की उम्मीद के तौर पर देखते हैं, और वो अपने लोगों की आवाज दुनिया तक पहुंचाने से पीछे नहीं हटेंगी. उनका कहना था, ‘मैं ईरान और अपने लोगों के बारे में बोलने से कभी पीछे नहीं हटूंगी, न आज, न कल और न ही कभी.’

भारत में काम न मिलने की भी कही बात

दरअसल, इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में मंदाना करीमी ने कहा था, कि उन्हें भारत में लंबे समय से काम नहीं मिल रहा है. उन्होंने ये भी दावा किया था, कि ईरान के मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से उनके कई दोस्तों ने भी उनसे दूरी बना ली है.

वर्कफ्रंट की बात करें, तो मंदाना करीमी बॉलीवुड फिल्मों ‘क्या कूल हैं हम 3’ , ‘भाग जॉनी’ और ‘रॉय’ में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में बड़ी सफलता नहीं मिल पाई. अब उनके ताजा वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फिर से बहस छिड़ गई है, और लोग उनके बयान पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं.

First published on: Mar 06, 2026 04:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.